![]()
MC चंडीगढ़ में जनगणना 2027 की सेल्फ-एन्यूमरेशन ड्राइव शुरू।
नगर निगम चंडीगढ़ ने जनगणना 2027 को लेकर पहल करते हुए शुक्रवार को सेल्फ-एन्यूमरेशन (स्वयं जानकारी भरने) की विशेष ड्राइव चलाई। यह अभियान जनगणना से जन कल्याण थीम के तहत आयोजित किया गया, जिसका मकसद लोगों को डिजिटल तरीके से जनगणना में भाग लेने के लिए जागर
.
इस ड्राइव की अगुवाई नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने की। उनके साथ जॉइंट कमिश्नर डॉ. हिमांशु गुप्ता और चीफ इंजीनियर संजय अरोड़ा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने खुद लिया हिस्सा, लोगों को किया जागरूक
ड्राइव के दौरान निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने खुद सेल्फ-एन्यूमरेशन प्रक्रिया में हिस्सा लिया और इसके महत्व को समझा। इस मौके पर कर्मचारियों को बताया गया कि सही और पूरी जानकारी देना क्यों जरूरी है और इससे सरकार को योजनाएं बनाने में कैसे मदद मिलती है।
डिजिटल सिस्टम से आसान और पारदर्शी होगी जनगणना
अभियान के दौरान अधिकारियों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि सेल्फ-एन्यूमरेशन से जनगणना की प्रक्रिया ज्यादा आसान, तेज और पारदर्शी बनती है। इससे डेटा भी ज्यादा सटीक और भरोसेमंद मिलता है।
कमिश्नर बोले- सही डेटा से बनती हैं बेहतर योजनाएं
कमिश्नर अमित कुमार ने कहा कि जनगणना का सही डेटा सरकार के लिए बहुत अहम होता है। इसी के आधार पर विकास योजनाएं बनती हैं और लोगों तक सुविधाएं पहुंचाई जाती हैं। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे आगे आकर इस प्रक्रिया में हिस्सा लें और देश के विकास में योगदान दें।
लोगों से अपील- खुद करें जानकारी दर्ज
नगर निगम ने साफ किया कि वह जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। साथ ही शहर के लोगों से अपील की गई है कि वे सेल्फ-एन्यूमरेशन सुविधा का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें, ताकि जनगणना ज्यादा पारदर्शी और प्रभावी बन सके







