spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल जिला परिषद उपचुनाव, 2 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन:सरपंच-पंच पदों पर भी हुए पर्चें दाखिल, तरावड़ी नगर पालिका में एक भी नहीं




करनाल जिले में पंचायत और स्थानीय निकायों के खाली पदों के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया तेज हो गई है। शुक्रवार को जिला परिषद वार्ड नंबर 10 के लिए दो उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसी के साथ इस वार्ड में कुल नामांकन की संख्या बढ़कर चार हो गई है। शुक्रवार को गांव गढ़ी बीरबल निवासी सलिंदर कुमार और गांव दादूपुर रोडान निवासी पाल सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले दाखिल हुए नामांकन पत्रों को मिलाकर अब इस वार्ड में कुल 4 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। तरावड़ी पालिका वार्ड 8 में अभी तक कोई नामांकन नहीं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि तरावड़ी नगर पालिका के वार्ड नंबर 8 के उप चुनाव के लिए अभी तक एक भी नामांकन पत्र प्राप्त नहीं हुआ है, जिससे यहां चुनावी गतिविधियां अभी सुस्त नजर आ रही है। सरपंच और पंच पदों पर भी नामांकन जारी पंचायती राज संस्थाओं के खाली पदों के लिए भी नामांकन प्रक्रिया जारी है। अब तक सरपंच पद के लिए 2 और पंच पद के लिए 3 नामांकन पत्र जमा हो चुके हैं। 27 अप्रैल को छंटनी, 28 को नाम वापसी प्रशासन के अनुसार, सभी नामांकन पत्रों की छंटनी 27 अप्रैल को की जाएगी। इसके बाद 28 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। इसी दिन 3 बजे के बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। उप चुनाव के लिए मतदान 10 मई को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। वहीं, मतगणना 13 मई को की जाएगी, जिसके बाद परिणाम घोषित होंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles