spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लुधियाना में लिव-इन पार्टनर ने युवती पर किया हमला:शराब पीने से रोका तो काटे बाल, बाजू तोड़ी,1 साल से था रिलेशन




लुधियाना के दुगरी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशन में रह रही युवती पर उसके ही साथी ने बेरहमी से हमला कर दिया। घायल युवती का इलाज अस्पताल में चल रहा है। शराब पीने से रोका थो गुस्से में आकर पार्टनर पीटा पीड़िता कविता चौधरी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह पिछले करीब एक साल से अपने परिवार को बताए बिना आनंद चौधरी के साथ रह रही थी। 21 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2 बजे आरोपी आनंद चौधरी शराब पी रहा था। जब उसने उसे शराब पीने से रोका तो आरोपी गुस्से में आ गया। आरोप है कि आनंद ने बाल काटने वाली मशीन से उसके सिर के बाल काट दिए और उसकी वीडियो भी बना ली। इसके बाद उसने लोहे की रॉड से हमला कर युवती का हाथ तोड़ दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी आनंद चौधरी, पुत्र सीता राम, निवासी गली सरदार वाला प्लॉट, गांव दुगरी का रहने वाला है। वहीं शिकायतकर्ता कविता चौधरी, पुत्री राम जन्म, नजदीक पीर बाबा वाली गली, सरदार प्लॉट, दुगरी की निवासी है। थाना दुगरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 117(2) और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और मामले की जांच जारी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles