spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

महेंद्रगढ़ ने पकड़ा राजस्थान का युवक:देसी कट्‌टा और कारतूस बरामद, पुलिस को देखकर भागने की कोशिश, 10 केस दर्ज




महेंद्रगढ़ जिले के थाना नांगल चौधरी पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पहले भी करीब 10 अपराधिक मामले दर्ज हैं। नांगल चौधरी थाना पुलिस टीम को रात्रि गश्त और चेकिंग के दौरान यह कामयाबी मिली। पुलिस टीम टोल प्लाजा सिरोही बहाली के पास मौजूद थी, तभी उन्हें सूचना मिली कि नांगल कालिया बस स्टैंड के पास एक दुकान में एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ बैठा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस पार्टी को देखकर आरोपी ने दुकान की पीछे की खिड़की से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे कुछ ही दूरी पर काबू कर लिया। आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं 10 आपराधिक केस पकड़े गए आरोपी की पहचान राजस्थान के नीमराणा स्थित रैवाणा निवासी अंकित के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद हथियार और कारतूस को जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ थाना नांगल चौधरी में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी जघन्य अपराधों के करीब 10 मामले दर्ज हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles