spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लोहारू में भाजपा का विकसित भारत संकल्प सम्मेलन:सांसद धर्मवीर सिंह बोले- आमजन की भागीदारी से पूरा होगा विकसित भारत का सपना




भिवानी जिले के लोहारू में पंचायत भवन में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जनकल्याण शिविर, प्रबुद्धजन समावेशी बैठक और विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नए भारत के विकास की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक विशिष्ट अतिथि थे। सीटीएम अनिल कुमार ने जिला प्रशासन की ओर से सांसद और जिलाध्यक्ष का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने इस अवसर पर कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना आमजन की सक्रिय भागीदारी से ही पूरा होगा। उन्होंने उपस्थित लोगों को भारत को विकसित बनाने में अपना योगदान देने की शपथ भी दिलाई। भारत आर्थिक रूप से तेजी से आगे बढ़ रहा : सांसद अपने संबोधन में सांसद चौ. धर्मबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ा रही है और उनकी नीतियों से सभी वर्गों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत-2047 का लक्ष्य जनभागीदारी से ही पूरा होगा। उन्होंने कहा कि भारत आर्थिक रूप से तेजी से आगे बढ़ रहा है। सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार के 12 साल के शासनकाल के दौरान अभूतपूर्व विकास देखने को मिल रहा है। मात्र 12 साल में विकसित देश की मजबूत नींव रख दी गई है। देश ने हर क्षेत्र में प्रगति की है। आमजन को लाभ देते हुए टैक्स की प्रक्रिया को सरल बनाया है। युवाओ से नशे से दूर रहने का आह्वान उन्होंने कहा कि आज पूरा देश रेलवे, सडक़, नेशनल हाईवे और एयर-वे के नए नेटवर्क के साथ जुड गया है, यहां तक कि रेलवे और सडक़ विभाग में प्रतिस्पर्धा बनी हुई है। आज घंटों की दूरियां मिनटों में तय हो रही हैं। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से भारत को पूर्ण रूप से विकसित बनाने में अपना योगदान देने व सभी प्रकार के नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने सरकार की आयुष्मान भारत योजना, पीएम सूर्य घर योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, किसान सम्मान निधि आदि विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सरकार अंत्योदय की भावना से काम कर रही : जिलाध्यक्ष कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब वर्ग के लोगों को घर बैठे सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिला रही है। सरकार अंत्योदय की भावना से काम कर रही है। आज युवाओं में नए जोश व ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने युवा पीढ़ी से आह्वान करते हुए कहा कि वे राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी के साथ विकसित भारत के सपने को साकार करें। केंद्र सरकार की 12 साल की उपलब्धियों पर जिला में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के संयोजक विशालजीत सिंह ने सभी मेहमानों व कार्यक्रम में मौजूद लोगों का स्वागत किया और सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस दौरान केंद्र सरकार की 12 साल की उपलब्धियों पर आधारित एक लघु फिल्म प्रदर्शित की गई। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा एक प्रदर्शनी भी लगाई गई। विभागीय भजन मंडली ने ‘वंदे मातरम्’ गीत की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में देशभक्ति का माहौल बनाया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles