![]()
महाभारत के महत्वपूर्ण प्रसंगों पर आधारित नृत्य-नाटिका का मंचन रविवार सेक्टर-18 स्थित टैगोर मिनी थिएटर में होगा। पोएला बैसाख (बंगाली नववर्ष) के तहत आयोजित इस प्रस्तुति में ट्राईसिटी के 50 से अधिक कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम के निर्देशक अशोक कुमार सेनगुप्ता ने बताया कि प्रस्तुति दो सेग्मेंट में होगी। पहले हिस्से ‘आमार रूपसी बांग्ला’ में ‘सोनार बांग्ला’ की अवधारणा के तहत बंगाल की संस्कृति, विरासत, संगीत और कला को नृत्य के जरिए प्रस्तुत किया जाएगा। दूसरा और मुख्य भाग महाभारत पर आधारित होगा, जो करीब डेढ़ घंटे का रहेगा। इसमें द्रौपदी के जीवन से जुड़े अहम प्रसंगों को नृत्य-नाटिका के रूप में मंचित किया जाएगा। प्रस्तुति में द्रौपदी के जन्म, राजा द्रुपद के यज्ञ, चौसर के खेल में पांडवों द्वारा द्रौपदी को दांव पर लगाने और चीरहरण जैसे दृश्यों को दर्शाया जाएगा। इसके साथ ही भीम द्वारा द्रौपदी के अपमान का बदला लेने का प्रसंग भी प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें ट्राईसिटी की बंगाली कम्युनिटी से जुड़े करीब 55 कलाकार हिस्सा ले रहे हैं, जो इन दिनों जीरकपुर में नियमित रिहर्सल कर रहे हैं। कोरियोग्राफी पल्लवी पिंगे कर रही हैं, जिसमें क्लासिकल डांस और रंगमंच के नवरस होंेगे। समय रहेगा शाम 6:30 बजे। एंट्री फ्री रहेगी।
Source link
महाभारत के दृश्यों को नृत्य से सजाएंगे







