![]()
पंचकूला जिले के पिंजौर चोरों ने मंगलवार रात को दो अलग-अलग मंदिरों को निशाना बनाते हुए हजारों रुपए की नकदी और गहनों पर हाथ साफ कर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिटना रोड स्थित भगवान श्री परशुराम मंदिर के पुजारी अश्विन नौटियाल ने बताया कि सुबह जब वह मंदिर पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो भगवान शिव और भगवान परशुराम के मंदिरों के दानपात्र टूटे हुए थे। चोर दानपात्रों से नोट निकालकर ले गए, जबकि सिक्के वहीं छोड़ दिए। मंदिर कमेटी के महासचिव विशाल गौतम शैली और कैशियर नवीन शर्मा के अनुसार चोरी गई रकम 40 हजार रुपए से अधिक हो सकती है। उन्होंने बताया कि हाल ही में परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया था और पिछले दो-तीन महीनों से दानपात्र नहीं खोले गए थे, जिससे इसमें अच्छी-खासी रकम जमा थी। दूसरे मंदिर से चांदी के गहने भी गायब
वहीं शिव शक्ति कॉलोनी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भी चोरों ने दानपात्र से नकदी चोरी कर ली। मंदिर के पंडित उमेश चंद्र और प्रधान अनिल मार्बल ने बताया कि दानपात्र के अलावा मां दुर्गा और मां पार्वती की प्रतिमाओं से चांदी की नथ, हार और छत्र भी चोरी हो गए हैं। इस मंदिर से करीब 70 हजार रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। पुलिस ने शुरू की जांच
दोनों मंदिरों की कमेटियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके।
Source link
पंचकूला के 2 मंदिरों में एक ही रात चोरी:दानपात्र तोड़कर नकदी और गहने ले गए, पुजारी बोले-कई महीनों से नहीं खोले थे







