![]()
पलवल में विवाहिता के साथ उसके पति के दोस्त ने चाकू दिखाकर दुष्कर्म किया। महिला उस समय घर में अकेली थी, तभी आरोपी आ धमका। विरोध करने पर मारपीट कर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। कैंप थाना पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कैंप थाना प्रभारी अश्वनी कुमार के अनुसार, थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने दी शिकायत में कहा है कि उसके पित लोन दिलाने का काम करते है। वह गर्भवती है और अपने पति व बच्चों के साथ घर पर रहती है। उसके पति की लोन दिलाने के सिलसिले में रवि से मुलाकात हो गई तो वह उसके पति के साथ घर आने-जाने लगा। बहाने से लिया था नंबर, फोन कर करता था परेशान आरोप है कि आरोपी ने किसी काम के सिलसिले में उसके पति से उसका मोबाइल नंबर ले लिया और उसके पास कॉल करनी शुरू कर दी। इसपर पीडि़ता ने कहा कि जो बात करनी है उसके पति से करो, घर फोन करने की जरूरत नहीं है। इसके बाद भी नहीं माना तो उसने उसके नंबर को ब्लॉक कर दिया। इसके बाद वह नए-नए नंबरों से फोन करने लगा और उसके पति की अनुपस्थित में घर आना शुरू कर दिया। घर पर कोई नहीं था तभी आ धमका आरोपी पीडिता का आरोप है कि 13 अप्रैल को उसके पति काम पर गए थे और बच्चे स्कूल गए हुए थे। उसके अकेले होने का फायदा उठाकर आरोपी उसे जबरन कमरे के अंदर ले गया और कुंदी बंद कर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। विवाहिता ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर चाकू निकाल लिया। चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद आरोपी ने धमकी दी कि यदि इस बारे में किसी को बताया तो उसे, उसके पति व बच्चों को जान से मार दूंगा। जिससे पीड़िता डर गई और सहमी से रहने लगी, आरोपी आपराधिक प्रवृति का है। पुलिस जांच में जुटी है कैंप थाना पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Source link
पलवल में विवाहिता से पति के दोस्त ने किया दुष्कर्म:चाकू के बल पर बनाया शिकार, किसी को बताने पर दी जान से मारने की धमकी







