spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Rs 50 Crore Railway Flyover Approved for Julana on Delhi-Bathinda Line



हरियाणा के सीएम नायब सैनी से मुलाकात करते भाजपा नेता योगेश बैरागी।

जींद जिले के जुलाना कस्बे के हांसी रोड पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर जाम की समस्या से जल्द ही राहत मिलेगी। प्रदेश सरकार ने लगभग 49 करोड़ 74 लाख 78 हजार रुपए की लागत से मालवी रेलवे फ्लाईओवर के निर्माण को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

.

यह फ्लाईओवर दिल्ली-बठिंडा रेलवे लाइन पर LC-91C के स्थान पर जुलाना से हांसी रोड पर बनाया जाएगा। इस परियोजना से क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी।

भाजपा के पूर्व प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने गत वर्ष जुलाई में हुई जुलाना विकास रैली में इस परियोजना की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि उस समय विपक्षी दल के स्थानीय नेता इस घोषणा को हवाहवाई बता रहे थे, लेकिन अब फंड जारी किए जाने की सहमति मिलने के बाद उनके निराधार आरोपों का जवाब मिल गया है।

लंबे समय से की जा रही थी मांग : बैरागी

कैप्टन योगेश बैरागी ने आगे कहा कि यह फ्लाईओवर जुलाना क्षेत्र के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने जोर दिया कि लंबे समय से क्षेत्र के लोग रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से बहुत परेशान थे, लेकिन अब इस परियोजना से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी और क्षेत्र में यातायात सुगम होगा।

बैरागी ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार विकास कार्यों को गति मिलने की बात कही। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पूरे हरियाणा की तरह जुलाना के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस बहुप्रतीक्षित परियोजना के पूरा होने से न केवल जुलाना बल्कि आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी, बल्कि व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles