spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल में वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर ठगी:बिहार का रहने वाला आरोपी अरेस्ट, बैंक खाता बेचने का खुलासा




करनाल में ऑनलाइन निवेश और बिडिंग के नाम पर टेलीग्राम ग्रुप के जरिए की जा रही साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने लोगों को वर्क फ्रॉम होम का लालच देकर पहले भरोसा जीता और फिर उनसे लाखों रुपए ठग लिए। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया। थाना साइबर अपराध करनाल की टीम ने एएसआई देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान टूमडिया टोला, मोतिहारी (बिहार) निवासी धनंजय कुमार के रूप में हुई है। जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता को व्हाट्सएप के माध्यम से वर्क फ्रॉम होम का लालच दिया गया और उसे एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया। छोटे टास्क से जीता भरोसा, फिर करवाई बड़ी ठगी शुरुआत में आरोपी गिरोह ने छोटे-छोटे टास्क देकर मुनाफा दिखाया, जिससे शिकायतकर्ता का विश्वास जीत लिया गया। इसके बाद उसे अलग-अलग टास्क और निवेश के नाम पर बड़ी रकम जमा करवाने के लिए कहा गया। शिकायतकर्ता ने अपने और परिजनों के बैंक खातों से विभिन्न माध्यमों से लाखों रुपए आरोपियों द्वारा बताए गए खातों में ट्रांसफर कर दिए। पैसे नहीं लौटाए तो हुआ ठगी का अहसास जब आरोपियों ने और अधिक पैसे की मांग शुरू की और पहले जमा कराई गई राशि वापस नहीं की, तब शिकायतकर्ता को ठगी का पता चला। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दी। इस मामले में थाना साइबर अपराध करनाल में मुकदमा बीती 19 मार्च को दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने जांच के दौरान आरोपी धनंजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। बैंक खाता बेचने की बात कबूली, नकदी बरामद प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने अपना बैंक खाता किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया था, जिसका इस्तेमाल साइबर ठगी में किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6 हजार रुपए नकद भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles