spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंचकूला से तीन किशोर लापता, 2 मनसा देवी में मिले:अंबाला रेलवे स्टेशन पहुंचे; टीटी ने पूछताछ की तो घबराकर लौटे




पंचकूला पुलिस ने सेक्टर-14 थाना की टीम ने ERV की सहायता से घर से गायब तीन किशोरों को सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस की इस मुस्तैदी ने तीन मासूमों को किसी अनहोनी का शिकार होने से बचाया। पुलिस ने बच्चों को परिजनों को सौंप दिया है। सेक्टर-14 थाना क्षेत्र के रहने वाले 15 वर्षीय दो किशोर, जो एक ही स्कूल में पढ़ते थे, 20 अप्रैल की शाम करीब 4 बजे ट्यूशन जाने का बहाना बनाकर घर से निकल गए। परिजनों को बिना बताए ये दोनों किशोर कामकाज की तलाश में दिल्ली जाने की योजना बना रहे थे। जब बच्चे काफी देर तक घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह की अगुवाई में पुलिस ने तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया गया था। अंबाला से वापस लौटै जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दोनों बच्चे अंबाला रेलवे स्टेशन तक पहुंच गए थे, लेकिन वहां टीटी द्वारा पूछताछ किए जाने पर वे घबराकर वापस पंचकूला लौट आए। आज सुबह करीब 11 बजे पुलिस ने दोनों को मनसा देवी मंदिर परिसर के पास से सकुशल बरामद कर लिया और कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर उनके माता-पिता को सौंप दिया। स्कूल के नाम पर घर से निकला 8वीं का छात्र दूसरी घटना में, कक्षा 8 का एक छात्र स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकला, लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंचा। जब छात्र की मां उसे लेने स्कूल पहुंची, तो उसके वहां न होने की बात सुनकर परिवार की चिंता बढ़ गई, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। सूचना के बाद सेक्टर-14 थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और बच्चे के मित्रों व रिश्तेदारों से संपर्क साधा। पुलिस की सघन खोजबीन के परिणामस्वरूप बच्चे को सुरक्षित ढूंढ लिया गया और उसे परिजनों के हवाले किया गया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles