![]()
अंबाला सिटी नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने सभी 20 वार्डों में अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। पार्टी पहले ही मेयर पद के लिए उम्मीदवार उतार चुकी है। अब वार्ड स्तर पर उम्मीदवारों के ऐलान के बाद चुनावी मुकाबला दिलचस्प हो गया है। यह नगर निगम का तीसरा चुनाव है और अब तक कांग्रेस मेयर पद नहीं जीत पाई है। कांग्रेस ने मेयर पद के लिए पहले ही कुलविंद्र कौर को प्रत्याशी घोषित किया था। इस बार अंबाला सिटी में कांग्रेस के विधायक निर्मल सिंह हैं, जो पहले मंत्री भी रह चुके हैं। ऐसे में पार्टी संगठन और नेतृत्व दोनों के दम पर बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव रहेगा। 20 वार्डों में घोषित प्रत्याशी पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार वार्ड 1 से सतविंदर सिंह, 2 से राजविंदर कौर, 3 से संजीव शर्मा, 4 से अशोक सोनी, 5 से अमनप्रीत सिंह उप्पल, 6 से दिशा सहगल, 7 से विक्रमजीत तंवर, 8 से गुंजीत कौर, 9 से मेघा गोयल, 10 से राजिंदर कौर, 11 से अनुराधा, 12 से मिथुन वर्मा, 13 से प्रदीप चावला, 14 से पूनम देवी, 15 से विक्की राणा उर्फ भूपिंदर सिंह, 16 से रविंदर कुमार, 17 से प्रवीन चावला, 18 से हरमिंदर सिंह, 19 से सचिन पुनिया और 20 से मंजीत देवी को उम्मीदवार बनाया गया है।
तीन पूर्व पार्षदों को दोबारा टिकट मिला वार्ड-9 से मेघा गोयल, 10 से राजिंद्र कौर और 12 से एडवोकेट मिथुन वर्मा को दोबारा मौका मिला है। ये पिछले टर्म में भी पार्षद रहे। इनमें से राजिंद्र कौर पूर्व मंत्री विनोद शर्मा की पार्टी हरियाणा जनचेतना पार्टी से पार्षद थीं, जो बाद में कांग्रेस में शामिल हुईं। वार्ड-2 से राजविद्र कौर, 4 से अशोक सोनी, 7 से विक्रमजीत तंवर और 16 से रविंद्र कुमार भी पिछली कांग्रेस के टिकट पर लड़े थे, लेकिन हार गए थे। वार्ड-8 से गुंजीत कौर और वार्ड 14 से पूनम देवी के पति पिछली बार मैदान में थे। भाजपा की सूची का इंतजार अब तक भाजपा ने मेयर या पार्षद पद के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है। ऐसे में कांग्रेस को शुरुआती बढ़त मिलती दिख रही है, लेकिन अंतिम मुकाबला दोनों दलों के उम्मीदवार सामने आने के बाद ही साफ होगा।
Source link







