spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जर्मनी के गुरुद्वारे में सिख भिड़े, कृपाण से हमला, VIDEO:मीटिंग में बहस के बाद हाथापाई, पैरों से रौंदी पगड़ियां; दावा- संगत पर फायरिंग, आंखों में स्प्रे मारी




जर्मनी के डुइसबर्ग गुरुद्वारा में दो गुटों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान कई सिखों की पगड़ियां जमीन पर गिर गईं। एक सिख ने कृपाण निकालकर हमला कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें गुरुद्वारे के अंदर दो गुट एक-दूसरे को पीटते और गले पकड़ते नजर आ रहे हैं। गुरु साहिब की हजूरी में ही पालकी साहिब के उपर भी कुछ लोग गिरते हुए दिख रहे हैं। कई लोगों की पगड़ियां उतर गईं, जिन्हें पैरों के नीचे रौंदते रहे। हमले में 11 लोग घायल हुए हैं। वहीं दावा किया जा रह रहा है कि कुछ लोगों ने बाहर खड़ी संगत पर फायरिंग भी की और आंखों में स्प्रे मारी। बलविंदर सिंह नाम के व्यक्ति ने इस वीडियो को शूट करने के बाद पोस्ट किया है। 15 मिनट 31 सेकेंड के वीडियों में 2 गुटों में विवाद होता दिख रहा है। पुलिस ने झगड़े की सूचना पर मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की है। बेअदबी की ये घटना उस वक्त सामने आई है, जब पंजाब में बेअदबी को लेकर कानून बना है और सिख संगत इसे लेकर राहत महसूस कर रही है। झड़प से जुड़े PHOTOS….
विस्तार से पढ़िए पूरा मामला सत्ता की लड़ाई ने लिया हिंसक रूप प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद की जड़ हाल ही में हुए प्रबंधन समिति के चुनाव हैं। बताया जा रहा है कि जो गुट चुनाव हार गया था, वह सत्ता छोड़ने को तैयार नहीं था। 20 अप्रैल की सुबह जब गुरुद्वारे में संगत मौजूद थी, तब पूर्व कमेटी के लोग जबरन प्रशासन पर कब्जा करने के इरादे से अंदर घुस आए। इटली पुलिस ने गुरुद्वारे के बाहर सुरक्षा लगाई घटना की सूचना मिलते ही जर्मन पुलिस की टुकड़ी गुरुद्वारा में पहुंची। पुलिस के अनुसार, इस झड़प में कुल 11 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है और गुरुद्वारे के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles