तीन साल की अद्विका के साथ जतिंद्र उर्फ जतिन और उसकी पत्नी मंजू उर्फ युक्ता। फाइल फोटो
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 3 साल की इकलौती बेटी अद्विका के साथ फंदा वाले दंपती जतिंद्र उर्फ जतिन (30) और मंजू उर्फ युक्ता (28) ने पहले से ही सुसाइड का दिन चुन रखा था। 18-20 पेज का सुसाइड नोट भी लिखा हुआ था। इस सुसाइड नोट में जतिंद्र उर्फ जतिन (30) ने
.
जब परिवार को यह मैसेज मिलता, तब तक तीनों की जान जा चुकी थी। फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. नरेश सैनी के मुताबिक, सबसे पहले दंपती ने बेटी अद्विका को फांसी लगाई गई, फिर पिता और मां ने सुसाइड किया। इस तरह के सुसाइड को डाइडिक सुसाइड कहा जाता है। इस कंडीशन से गुजरने वाला व्यक्ति अपने साथ के लोगों को सुसाइड के लिए उकसाता या फिर मर्डर करके खुद फांसी लगाता है।
पुलिस के मुताबिक, दंपती का जो सुसाइड नोट मिला है, उसमें कई इमोशनल मैसेज परिवार को दिए गए है। जतिन ने सबसे ज्यादा मैसेज अपने भाई को किए। इनमें से एक में लिखा-
भाई करीब एक महीने पहले ही थार गाड़ी खरीदी है। इस पर अद्विका का स्टीकर लगा हुआ है। याद के तौर पर स्टीकर को उसकी निशानी समझकर रख लेना। लैपटॉप से भी उसकी फोटो मत हटाना।

इसके अलावा मां, प्रॉपर्टी और अपनी नौकरी के बारे में भी मैसेज में कई बातें लिखे है। क्या थी मासूम अद्विका को बीमारी, क्यों था परिवार इसे लेकर परेशान, क्या लिखा था सुसाइड मैसेज में और पुलिस की जांच में अब तक क्या मिला? जानने के लिए पढ़े पूरी खबर….

कमरे में लटके दंपती और बेटी के शव।

सुसाइड के बाद तीनों शवों को परिवार के सुपुर्द कर दियाग गया।
पहले मासूम अद्विका की बीमारी से जुड़ी दो बातें…
जन्म के छह माह बाद ही बीमारी के बारे में पता चला : जीजा अमित ने बताया कि करीब 10 साल पहले उसके साले जतिंद्र की शादी करनाल के बजीदा जटान गांव की मंजू के साथ हुई थी। शादी के बाद बेटी अद्विका का जन्म हुआ। करीब 6 महीने बाद पता चला कि अद्विका की एक्टिविटी दूसरे बच्चों के जैसी नहीं है।
अद्विका के ब्रेन में मिला पानी, दौरे भी पड़ते थे : जीजा अमित ने बताया कि बीमारी का पता चलने के बाद दोनों ने बेटी का दिल्ली, अमृतसर और चंडीगढ़ में इलाज करवाया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इससे दोनों बेटी को लेकर काफी परेशान रहते थे। फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के दौरान अद्विका के ब्रेन में पानी मिला है।

बच्चों के सुसाइड की खबर मिलने के बाद रोते-बिलखते परिजन।
यहां जानिए जीजा को भेजे सुसाइड नोट में क्या लिखा…
- घर बेचना हो तो अभी मत सेल करना : जतिंद्र ने सुसाइड नोट में सबसे ज्यादा मैसेज अपने छोटे भाई प्रतीक के लिए छोड़े। प्रतीक अपनी फैमिली के साथ कनाडा रहता है। जतिंद्र ने भाई के लिए लिखा कि अगर घर बेचना हो तो अभी सेल मत करना, क्योंकि अभी प्रॉपर्टी के रेट काफी कम हो गए हैं। सबका ख्याल रखना। इसके अलावा जतिंद्र ने अपनी प्रॉपर्टी भाई के नाम कर दी। सरकार से मिलने वाला फंड, पेंशन, इंश्योरेंस और लेन-देन का हिसाब भी प्रतीक को लिखकर बताया।
- मौत का दिन भी निश्चित कर लिया था: जतिंद्र ने अपने सुसाइड नोट में अपना मौत का दिन यानी 19 अप्रैल निश्वित कर लिया था। अगले दिन उसकी बेटी अद्विका का बर्थडे था। परिवार के लोगों का कहना है कि अद्विका तीन साल की थी। उसके पिछले बर्थडे जतिंद्र ने खूब धूमधाम से मनाए थे। मगर, छह माह पहले ही बेटी की बीमारी के बारे में उसे पता चला था।
- डिपार्टमेंट के लिए लिखा- मेरे भाई की मदद करना: इसके अलावा जतिंद्र अपने साथियों और डिपार्टमेंट के बारे में भी मैसेज लिखा कि मैंने आपके साथ काफी काम किया। मैं आगे भी आपके साथ काम करना चाहता था, लेकिन मेरी फैमिली कंडीशन मुझे अलाउ नहीं कर रही। मेरे बाद मेरे भाई की मदद करना।
- बीमार बच्ची की वजह से उठा रहे कदम: थाना कृष्णा गेट के SHO बलजीत सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट/मैसेज में लिखा था कि हमारी बच्ची बीमार है, उसके दर्द को हम सहन नहीं कर पा रहे थे। बच्ची की स्वास्थ्य स्थिति के कारण हम यह कदम उठा रहे हैं। इसके लिए हम स्वयं जिम्मेदार हैं।

जतिंद्र की फैमिली वेल सेटेल्ड फैमिली में से है। जतिंद्र खुद रेलवे मेल सर्विस में काम करता था। उसके पिता महेंद्र सिंह पंजाब पुलिस से ASI रिटायर्ड थे। महेंद्र सिंह की करीब 6 महीने पहले ही मौत हो चुकी है। छोटा भाई प्रतीक अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कनाडा में रहता है।
जीजा को मिले मैसेज के बाद बाद का घटनाक्रम….
- जतिंद्र ने जिम ट्रेनर जीजा को किया था शेड्यूल मैसेज : सुसाइड से पहले जतिंद्र ने कुरुक्षेत्र शहर की 7B कॉलोनी में रहने वाले अपने जीजा अमित को मैसेज शेड्यूल भेज दिया था। जतिंद्र ने सुबह करीब साढ़े 5 का मैसेज शेड्यूल किया था। जतिंद्र के जीजा अमित कुमार जिम ट्रेनर हैं। जतिंद्र जानता था कि उसका जीजा सुबह करीब 5 बजे उठकर जिम जाते है।
- मैसेज में लिखा था- हम आज रात सुसाइड कर रहे : मैसेज में जतिंद्र ने लिखा- हम आज रात सुसाइड कर रहे हैं। किसी को नहीं पता सिर्फ आपको पता है। ये ऑटोमैटिक मैसेज लगाया था मैंने 5:30 का। प्लीज घर जाकर कि मम्मी को संभालो और चाबी बाहर वॉशबेसिन में पड़ी है। कॉल मत करना मम्मी को, वे अकेली होंगी, सुसाइड सुनकर मर जाएंगी। बहन सीमा को लेकर प्लीज वहां जल्दी जाओ।
- कॉल किया तो नहीं उठाया, तुरंत ससुराल पहुंचा जीजा : जीजा अमित ने बताया कि उसने सुबह करीब 6 बजे जिम पहुंचकर मैसेज देखा। मैसेज पढ़कर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने तुरंत जतिंद्र को कॉल लगाई, लेकिन उसकी तरफ से कोई जबाव नहीं आया। उसने एक मिनट भी देरी नहीं की और सीधा अपने ससुराल प्रेम नगर कॉलोनी पहुंच गया।
- दरवाजा खोला तो उड़ गए होश परिवार के होश : अमित के मुताबिक, उसकी सास ग्राउंड फ्लोर पर, जबकि साला जतिंद्र अपनी पत्नी मंजू उर्फ युक्ता और बेटी अद्विका के साथ फर्स्ट फ्लोर पर रहता था। मैसेज के बाद ससुराल पहुंचने पर उसने पहली मंजिल पर जाकर बेडरूम का दरवाजा खोला तो तीनों के शव फंदे पर लटके हुए थे। उसने तुरंत सास को तो कुछ नहीं बताया, लेकिन डायल-112 को कॉल कर बुला लिया।

थाना कृष्णा गेट SHO बलजीत सिंह।
घटना के बाद पुलिस को जांच में क्या मिला
- सुसाइड के लिए छत से उतार दिए थे पंखे : पुलिस जांच के मुताबिक, सुसाइड से पहले जतिंद्र ने अपने कमरे में लगा पंखा उतार दिया था। जतिंद्र और मंजू ने छत में लगी हुक के साथ खुद को फांसी पर लटकाया था। गर्मी को देखते हुए कमरे में कूलर लगा लिया था। उनके बेड से ही पुलिस को सुसाइड नोट बरामद हो गए।
- पहले बेटी को फांसी लगाई, फिर पिता और मां ने: फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. नरेश सैनी के मुताबिक, सबसे पहले दंपती ने बेटी अद्विका को फांसी लगाई गई। अद्विका का शव चुन्नी के साथ लटका हुआ था। अद्विका के शव के साथ ही सीढ़ी रखी हुई थी। अद्विका के बाद उसके पिता जतिंद्र ने रस्सी के साथ खुद को फांसी लगाई। अंत में मंजू ने भी रस्सी के साथ फंदा लगाकर सुसाइड किया।
- मौत रात 12 से एक बजे के बीच हुई : डॉ. सैनी के मुताबिक, बेटी अद्विका और जतिंद्र की मौत रात 12 से एक बजे के बीच हुई। मंजू की मौत 2 बजे के बाद हुई। मौत के बाद मंजू की बॉडी ज्यादा अकड़ी नहीं हुई थी, जबकि बाप-बेटी के शव अकड़ चुके थे। इसी से अंदाजा लगाया गया कि मंजू की मौत बाप-बेटी के बाद हुई।

पोस्टमॉर्टम पर मौजूद रिश्तेदार और जानकार।
पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार को सौंपे शव
थाना कृष्णा गेट के SHO बलजीत सिंह ने कहा कि सुसाइड नोट/मैसेज में जतिंद्र ने SP कुरुक्षेत्र से उनकी बॉडी का पोस्टमॉर्टम नहीं करवाने की गुहार भी लगाई गई थी। इसलिए पुलिस ने उसके जीजा अमित के बयान पर इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज कर शव परिवार के हवाले कर दिए।
शाम को सेक्टर-5 के स्वर्ग धाम में मां और बेटी का एक साथ एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया, जबकि जतिंद्र का दूसरी चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। जतिंद्र के भांजे ने उनको मुखाग्नि दी। कपल और उसकी मासूम बेटी की मौत पर हर आंख नम थी।
————————————–
ये खबर भी पढ़ें……
कुरुक्षेत्र में 3 साल की बच्ची संग माता-पिता का सुसाइड:बेटी का आज बर्थडे था, बीमारी से तंग होकर पंखे-हुक पर लटके, जीजा को भेजा मैसेज

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पति-पत्नी ने 3 साल की छोटी बेटी के साथ फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। बेटी को पैरालाइज हो रखा था, जिससे परिवार काफी परेशान था। इसी तनाव में माता-पिता ने बच्ची संग फांसी लगा ली। सोमवार सुबह 6:30 बजे सुभाष मंडी चौकी को सूचना मिली कि प्रेम नगर कॉलोनी में एक घर में तीन लोगों ने फांसी लगा ली है। (पूरी खबर पढ़ें)







