spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लुधियाना में खेत में आग बुझाते किसान की मौत:ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग से लगी आग, धुएं से घुटा दम; दो बहनों का था इकलौता भाई




लुधियाना के माछीवाड़ा स्थित सलाना बेट गांव में खेत में लगी आग बुझाते समय एक किसान की दम घुटने से मौत हो गई। यह घटना आज सुबह करीब 8:30 बजे हुई। गांव के 44 वर्षीय लखविंदर सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग के कारण खेत में आग लग गई थी। मृतक मंदीप सिंह की फसल कटाई के लिए तैयार थी, जिसे बचाने के लिए वह ग्रामीणों के साथ आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों के अनुसार, आग बुझाने के दौरान मंदीप सिंह धुएं में ट्रैक्टर चला रहे थे, जिससे उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। मंदीप सिंह अपने पीछे 14 साल की बेटी और 9 साल का बेटा छोड़ गए हैं। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। दमकल से पहले लोगों ने आग पर पाया काबू ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी थी, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। मृतक मनदीप सिंह दो बहनों का एक भाई था और करीब 10 एकड़ की खेती खुद करता था। गेहूं की फसल पूरी तरह पक्क चुकी थी और आज ही मनदीप सिंह ने फसल की कटाई करवानी थी परंतु उनकी मौत से सभी और शोक है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles