spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

तरनतारन में नहर रेनोवेशन प्रोजेक्ट का निरीक्षण:PWRMDC के चेयरमैन ने लिया जायजा, 15 करोड़ का प्रोजेक्ट से किसानों को फायदा




पंजाब वाटर रिसोर्स मैनेजमेंट एंड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (PWRMDC ) के चेयरमैन रणजीत सिंह चीमा ने आज हल्का पट्टी में चल रहे नहर रेनोवेशन प्रोजेक्ट का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि 15 करोड़ रुपये की लागत वाला यह प्रोजेक्ट हल्का पट्टी और खेमकरण के किसानों के लिए महत्वपूर्ण है। इस परियोजना के तहत रसूलपुर डिस्ट्रीब्यूटरी की आर.डी. 0 से 97884 (लगभग 30 किलोमीटर) तक लाइनिंग का काम किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य पानी की बचत करना, लीकेज कम करना और सिंचाई प्रणाली को बेहतर बनाना है। चीमा ने कहा कि इस लाइनिंग के काम से लगभग 45,000 एकड़ कृषि भूमि को सीधा लाभ मिलेगा। पानी का समय पर और समान वितरण सुनिश्चित होने से किसानों की पैदावार में वृद्धि होगी और फसलों की गुणवत्ता भी सुधरेगी। इस प्रोजेक्ट से रसूलपुर डिस्ट्रीब्यूटरी से जुड़े कई गांवों को फायदा होगा। इनमें लौहुका, कैरों, बहमनी वाला, पट्टी सिटी एरिया, ठाकरपुरा, चुसलेवार, धारीवाल, भागुपुर, चीमा कलां, सैदो, बरवाला, जौर सिंह वाला, डबली, कालेके और पट्टी विधानसभा क्षेत्र के हल्का वल्टोहा के कई गांव शामिल हैं। इन गांवों के किसानों को पानी की बेहतर उपलब्धता, खेती की लागत में कमी और आय में वृद्धि की उम्मीद है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री दिलप्रीत सिंह और एस.डी.ओ. मुकेश सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles