spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोगा में रंजिश के चलते हथियारबंद लोगों ने किया हमला:मां-बेटों समेत 3 घायल, रिश्तेदार पर आरोप, फरवरी में हुई थी कहासुनी, 4 गिरफ्तार




पंजाब के मोगा जिले के गांव लंगेआणा में रंजिश के कारण हथियारबंद व्यक्तियों ने मां और उनके दो बेटों पर हमला कर दिया। इस हमले में ध्यान सिंह उर्फ ध्यानू, उनकी माता रानी कौर और भाई किरना गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल बाघापुराना में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी ने पत्रकारों को बताया कि ध्यान सिंह अपने परिवार के साथ गांव लंगेआणा स्थित पीर निगाहा दरगाह पर चौकी भरने पहुंचे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते सतपाल सिंह, विक्की, बीरू सिंह और गगन नामक चार व्यक्ति हथियारों से लैस होकर वहां पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। सभी आरोपी गांव भगता भाई के निवासी हैं। फरवरी में हुई थी कहासुनी, तबसे रंजिश पीड़ित ध्यान सिंह ने जानकारी दी कि आरोपी सतपाल सिंह उनका रिश्तेदार है। बीते 12 फरवरी को दोनों के बीच मामूली कहासुनी हुई थी, जिसके बाद से सतपाल सिंह रंजिश रखने लगा था। इसी रंजिश का फायदा उठाकर आरोपियों ने उन पर हमला किया। पीड़ितों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उनकी एक न सुनी और बेरहमी से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। हमले के दौरान जब पीड़ितों ने शोर मचाया, तो आरोपी उन्हें धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। इस संबंध में बाघापुराना पुलिस ने ध्यान सिंह के बयानों के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी सहायक थानेदार गुरनैब सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे पूछताछ जारी है और उन्हें जल्द ही माननीय अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles