spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नूंह में राजकीय स्कूल में चौकीदार ने किया सुसाइड:पंखे से लगाया फंदा, कमरे में लटका मिला शव, मानसिक परेशान था




नूंह जिले के एक राजकीय कन्या विद्यालय में चौकीदार ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सलंबा निवासी इंदरजीत (36) के रूप में हुई है, जो लंबे समय से स्कूल में कार्यरत था। बता दे कि इंदरजीत ने रविवार देर रात स्कूल के एक कमरे में पंखे से फंदा लगा लिया। दरअसल घटना का खुलासा सोमवार सुबह तब हुआ जब उसकी छोटे भाई की पत्नी रोजाना की तरह स्कूल में झाड़ू लगाने पहुंची। कमरा खोलने पर उसने इंदरजीत को फंदे पर लटका देखा और शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इंदरजीत को नीचे उतारा। डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित किया इस दौरान उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज नलहड़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर नूंह पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच अधिकारी अजीत ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। मानसिक रूप से परेशान था परिवार के सदस्यों के अनुसार, इंदरजीत पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। हालांकि, आत्महत्या के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles