![]()
चंडीगढ़ में बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने हीटवेव को लेकर एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और अपनी सेहत का खास ध्यान रखने की सलाह दी है। मौसम विभाग की ओर से अगले तीन दिन तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को ज्यादा से ज्यादा पानी पीने और खुद को हाइड्रेट रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नींबू पानी, लस्सी और अन्य प्राकृतिक पेय पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी गई है, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत एडवाइजरी में कहा गया है कि तेज धूप में बाहर निकलने से बचें, खासकर दोपहर के समय। अगर बाहर जाना जरूरी हो तो सिर को ढककर रखें और हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें। स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखने को कहा है, क्योंकि ये लोग हीटवेव से ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। प्रशासन का कहना है कि इन सावधानियों को अपनाकर लोग खुद को गर्मी के असर से बचा सकते हैं और स्वस्थ रह सकते हैं। खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…..
Source link
चंडीगढ़ में हीटवेव को लेकर एडवाइजरी जारी:खुद को रखें हाइड्रेट, नींबू-लस्सी पीने की सलाह; धूप में बाहर निकलने से भी बचें







