spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सोनीपत में परशुराम जन्मोत्सव पर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह:कांग्रेस शहरी अध्यक्ष कमल दिवान ने की शिरकत, समाज की एकता पर दिया जोर




सोनीपत में ब्राह्मण उत्थान समिति के तत्वावधान में आयोजित श्री परशुराम जन्मोत्सव एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह का समापन शुक्रवार को किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और भगवान परशुराम के चरणों में शीश नवाया। समारोह के अंतिम दिन की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण और वेदी पूजन के साथ हुई। इस अवसर पर कमल दिवान ने कहा कि भगवान परशुराम अन्याय के विरुद्ध साहस और शास्त्र-शस्त्र के समन्वय के प्रतीक हैं। उन्होंने समाज की एकता पर बल देते हुए आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की। प्राचीन श्री सत्यनारायण मंदिर में भंडारे का आयोजन कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपाध्यक्ष प्रशांत शर्मा, पूर्व प्रधान लीलू ककरोई, सचिव अंकित मेहता और सोनू वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी अतिथियों का समिति के संस्थापक पंडित मुकेश शर्मा और अन्य पदाधिकारियों द्वारा पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। पंडित अमित शौनक के कुशल मार्गदर्शन में कार्यक्रम का संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन प्राचीन श्री सत्यनारायण मंदिर, साबुन दरवाजा (नजदीक छोटा शनि मंदिर), सोनीपत में किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे, जिन्होंने भगवान परशुराम का आशीर्वाद लिया और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles