spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद में थर्माकोल फैक्ट्री में लगी भीषण आग,:दो कंपनियां आई चपेट में, फायर ब्रिगेड की 18 गाड़ियों ने 4 घंटे में काबू पाया




फरीदाबाद के सेक्टर-24 स्थित मुजेसर इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार की रात को एक थर्माकोल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पास की दो अन्य कंपनियां भी इसकी चपेट में आ गईं। करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीमों ने आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। एक के बाद एक धमाके मुजेसर थाना पुलिस के अनुसार, प्लॉट नंबर 110 में संचालित किरण पैकेजिंग इंडस्ट्री में अचानक आग भड़क उठी। आग लगते ही फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों को तुरंत बाहर निकाला गया। इस दौरान फैक्ट्री में एक के बाद एक धमाके होने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। दूसरी कंपनियों को चपेट में लिया आग की लपटों ने पास स्थित ओमेगा ब्राइट स्टील इंडस्ट्री और एनवोसफे एक्वा सॉल्यूशन्स को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में सबसे ज्यादा नुकसान किरण पैकेजिंग इंडस्ट्री और ओमेगा ब्राइट स्टील इंडस्ट्री को हुआ, जबकि एनवोसफे एक्वा सॉल्यूशन्स का पिछला हिस्सा प्रभावित हुआ है। पुलिस को रोकना पड़ा ट्रैफिक सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस ने आसपास के इलाके में ट्रैफिक रोक दिया और केवल फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को ही मौके तक पहुंचने दिया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। फायर ब्रिगेड की 18 गाड़ियां पहुंची सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की करीब 18 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस हादसे में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। पहले भी लगी थी आग गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी इसी औद्योगिक क्षेत्र में एक वर्कशॉप में भीषण आग लगी थी, जिसमें केमिकल से भरे ड्रम फटने के कारण दो फायर ब्रिगेड कर्मियों और दो पुलिसकर्मियों समेत छह लोगों की जान चली गई थी। पुलिस बोली जांच की जा रही मुजेसर थाना इंचार्ज पूरण सिहं ने बताया कि फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने की असली वजह सामने आ पाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles