spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हरियाणा पुलिस के डॉग मैंडी की PMO तक चर्चा:PM के हेलिकॉप्टर की जांच कर चुका, एक्सप्लोसिव ढूंढने में एक्सपर्ट; अब हिसार एयरपोर्ट पर तैनात




हिसार एयरपोर्ट पर तैनात हरियाणा पुलिस के डॉग मैंडी (लेब्रा ब्रीड) के प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) तक में चर्चा है। मैंडी प्रधानमंत्री के विमान तक की सुरक्षा जांच कर चुका है। 25 नवंबर 2025 को कुरुक्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के दौरान मैंडी ने उनके हेलिकॉप्टर में पायलट द्वारा रखी गई शू-पालिश तक को ढूंढ निकाला था। मैंडी अपनी बेहतरीन सूंघने की क्षमता के लिए जाना जाता है। 15 दिन पहले नागरपुर में हुई 69वीं ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट (2025–26) में मैंडी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे भारत में सिल्वर मेडल जीता है। हरियाणा के इतिहास में पहली बार किसी डॉग ने यह उपलब्धि हासिल की है। मैंडी फिलहाल हिसार एयरपोर्ट पर तैनात बम निरोधक दस्ते के EHC वीरभान की निगरानी में रहता है। मैंडी एक हाई एक्सप्लोसिव डिटेक्शन डॉग है। मैंडी की खासियत यह है कि वह किसी संदिग्ध व्यक्ति पर छिपे हुए विस्फोटक पदार्थों को उनकी गंध से पहचान लेता है, जो कि बहुत मुश्किल काम माना जाता है। वीरभान और मैंडी की जोड़ी की सुरक्षा एजेंसियों में काफी मांग रहती है। हिसार एयरपोर्ट पर चेकिंग करता बम निरोधक दस्ता… जानिए मैंडी की विशेषताएं, दिनचर्या और उसकी डाइट… रोजाना डेढ़ लीटर दूध पीता है मैंडी का खास ख्याल रखा जाता है। उसे सुबह 5:30 बजे से 6:30 बजे तक घुमाया जाता है। फिर उसकी ट्रेनिंग होती है और उसे खाना दिया जाता है। मैंडी को हर दिन डेढ़ लीटर दूध और सोयाबीन दिया जाता है। इसके अलावा, उसे रोटी और डॉग फ़ूड भी खिलाया जाता है। वह सुबह 9 बजे ड्यूटी पर आता है और शाम 5 बजे तक काम करता है। शाम को 6:30 बजे उसे खाना दिया जाता है और रात को 9:30 बजे वह सो जाता है। 2020 में पंचकूला में ट्रेनिंग पूरी की पुलिस के मुताबिक, 10 नवंबर 2025 को दिल्ली बलास्ट में जो हाई एक्सपलोसिव एमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल किया गया था, उसे मैंडी आसानी से सूंघ कर पता लगा सकता है। इसके अलावा, वह आरडीएक्स और लिक्विड एक्सप्लोसिव का भी मिनटों में पता लगा लेता है। मैंडी ने अपनी ट्रेनिंग आईटीबी सेंटर पंचकूला में पूरी की है। उसने 2020 में ट्रेनिंग खत्म की थी। मैंडी की उम्र अभी लगभग साढ़े पांच साल है और वह मार्च 2025 से हिसार एयरपोर्ट पर अपनी सेवाएं दे रहा है।
CID चीफ बोले- मैंडी पर गर्व CID चीफ ADGP सौरभ सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर सिल्वर मेडल जीतना हरियाणा पुलिस के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने वीरभान और मैंडी की मेहनत, अनुशासन और आपसी तालमेल की सराहना की। सौरभ सिंह ने बताया कि ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट के दौरान बिल्डिंग सर्च, व्हीकल सर्च, लगेज सर्च, ह्यूमन बॉडी सर्च और ग्राउंड सर्च जैसी विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की जाती हैं। इन सभी में डॉग और हैंडलर के बीच बेहतरीन तालमेल, अनुशासन और उच्च स्तरीय प्रशिक्षण की जरूरत होती है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles