spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अर्बन स्क्रिप्ट 2.0 प्रतियोगिता के लिए 31 मई तक भेजें आवेदन



चंडीगढ़ | शहर के आर्किटेक्ट और इसकी खूबसूरती को अपने शब्दों और तस्वीरों में साझा करने को लेकर अर्बन स्क्रिप्ट 2.0 प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। इसमें दो कैटेगरी हैं, जिसमें एस्से और फोटो-एस्से शामिल हैं। एस्से के लिए 800 से 1000 शब्द सीमा है। प्रतिभागी की उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। एस्से सब्मिट करते हुए टाइटल, सबटाइटल और पांच कीवर्ड्स भी सब्मिट करने होंगे। यह केवल अंग्रेजी भाषा में ही सब्मिट किया जा सकता है। फाइल का साइज 5 एमबी से ज्यादा नहीं होना चाहिए। वहीं फोटो-एस्से के लिए प्रतिभागी 18 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग का होना चाहिए। इसमें कम से कम 15 से 25 तस्वीरें भेजनी होंगी। सब्मिट करने के दौरान तस्वीरों का टाइटल और 200-400 शब्द तक इंट्रोडक्टरी टेक्स्ट देने होंगे। इसे किसी भी भारतीय भाषा में सब्मिट करवाया जा सकता है। तस्वीरें केवल पीडीएफ फॉर्मेट में भेजें। फाइल का साइज 15 एमबी से अधिक नहीं होना चाहिए। इच्छुक प्रतिभागी अर्बन स्क्रिप्ट्स 2.0 की वेबसाइट पर जाकर एंट्री भेज सकते हैं। इसकी आखिरी तारीख 31 मई है। 30 जून को इसका रिजल्ट डिक्लेयर किया जाएगा। विजेताओं में प्रथम स्थान में रहने वाले को 15 हजार रुपए और दूसरे स्थान पर रहने वाले को 5 हजार रुपए दिए जाएंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles