spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल में मुख्यमंत्री धर्मसभा में होंगे शामिल:डीसी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, श्री आत्म मनोहर जैन मंदिर में होगा कार्यक्रम




करनाल में 19 अप्रैल को प्रस्तावित मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डीसी ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम अक्षय तृतीया के अवसर पर आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रस्तावित दौरे को लेकर कार्यक्रम स्थल श्री आत्म मनोहर जैन आराधना मंदिर और हैलीपैड का दौरा किया।
सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा डीसी ने व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। डीसी ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। बिजली, पानी और बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश साथ ही कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे, इसके लिए विशेष प्लान तैयार किया जाए। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था को भी व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। डीसी ने बिजली निगम के अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश इसके अलावा पेयजल, शौचालय और बैठने की उचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाएं और किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। अधिकारियों ने मंदिर में टेका माथा निरीक्षण के दौरान डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा, एसपी नरेंद्र बिजारणिया, एडीसी डॉ. राहुल रईया, एसडीएम करनाल देवेंद्र शर्मा, डीएसपी करनाल संदीप कुमार, डीएसपी इंद्री सतीश गौतम और बीडीपीओ करनाल मोनिका सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने श्री आत्म मनोहर जैन मंदिर में माथा टेका और श्रीफल अर्पित किया। इस दौरान जैन मुनि पीयूष कुमार जी ने सभी अधिकारियों को रक्षा सूत्र बांधा। अक्षय तृतीया पर धर्मसभा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 19 अप्रैल को करनाल दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे श्री आत्म मनोहर जैन आराधना मंदिर में अक्षय तृतीया के अवसर पर आयोजित विशेष धर्मसभा कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंचा दी हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles