spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नारनौंद में मकान में लगी आग:कीमती सामान जला, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, 14 साल पहले हो चुकी परिवार के मुखिया की मौत




हांसी जिले के नारनौंद में शनिवार शाम एक घर में आग लग गई। इस घटना में एक परिवार का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। यह आग नारनौंद के शांति अस्पताल वाली गली में लगी। पीड़ित परिवार की बेटी काफी लोहान ने बताया कि शनिवार शाम करीब 6:30 बजे उनके घर से अचानक धुआं उठना शुरू हुआ, जो कुछ ही देर में भयंकर आग में बदल गया। काफी लोहान के अनुसार, उनके पिता नरेश का करीब 14 साल पहले निधन हो चुका है। तब से उनकी मां खेती करके परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं। इस आगजनी से पहले से ही आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कमरे के अंदर दम घुटने लगा और कोई भी अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। आसपास के लोगों ने तुरंत डायल 112 और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक घर में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। नुकसान का सही अनुमान अभी नहीं लग पाया है। फायर ऑपरेटर सुनील के साथ रोडवेज कर्मचारी हरिओम और जगदीश ने भी आग बुझाने में सहयोग किया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से सहायता और मुआवजे की मांग की है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles