spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कुरुक्षेत्र में बुजुर्ग से 2 लाख की साइबर ठगी:भतीजा बनकर कॉल किया, बहाने बनाकर खाते में करवाए ट्रांसफर, परिवार से बातचीत में फूटा भांड़ा




कुरुक्षेत्र के जिले सन्तोखपुरा गांव की रहने वाली बुजुर्ग महिला के साथ साइबर फ्रॉड हो गया। साइबर ठग ने भतीजा बनकर उस बुजुर्ग से 2 लाख रुपए अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिए। ठग ने बुजुर्ग से दोबारा पैसे डलवाने की कोशिश की, उसे शक हो गया और पैसे डालने से इनकार कर दिया। सुमन देवी निवासी सन्तोखपुरा के मुताबिक, उसकी सास सुरिंदर कौर के मोबाइल पर व्हाट्सएप से मैसेज और कॉल आया। कॉलर ने खुद को उसका भतीजा रमन बताया और बातचीत करता रहा। बाद में आरोपी ने उसकी सास का खाता नंबर लिया। पूछने पर आरोपी ने बताया कि उसके खाते में 7-8 लाख रुपए डालेगा और इंडिया वापस ले लेगा। घर बताने से किया मना उसकी सार सुरिंदर कौर ने अपना पंजाब नेशनल बैंक का खाता बता दिया। शाम को आरोपी ने दोबारा कॉल करके बताया कि मैंने आपके खाते में 7.60 लाख रुपए डाल दिए और शाम तक अकाउंट में आ जाएंगे। बातचीत के बाद आरोपी ने कॉल कट कर दी, लेकिन कुछ देर बाद फिर फोन आया। एजेंट के पैसे देने का बनाया बहाना आरोपी ने सास से बातचीत में बताया कि उसे इंडिया में किसी ट्रैवल एजेंट को पैसे देने हैं। मैं उसका खाता नंबर डाल रहा हूं। उसके खाते में 2 लाख रुपये डाल देना और मेरे भेजे गए पैसे से 2 लाख रुपए अपने पास रख लेना। विश्वास करके मेरी सास ने उसी दिन अपने खाते से 2 लाख रुपये ठग के बताए अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। परिवार को बताया तो फूटा भांड़ा अगले दिन ठग ने फिर से पैसे की डिमांड रखी। तब उन्होंने परिवार से बातचीत कर सारी बता बताई। साथ ही रमन के घर पर बातचीत की। पता चला कि रमन ने कोई पैसे नहीं डाले और किसी एजेंट को डालने के लिए कहा था। परिवार ने तुरंत NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने साइबर थाना कुरुक्षेत्र में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles