![]()
गुरुग्राम जिले में मानेसर नगर निगम की प्रवर्तन शाखा ने बुधवार को निगम क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित मंडियों और ग्रीन बेल्ट, फुटपाथ पर लगाई जा रही दुकानों व खोखों पर कार्रवाई की। इस दौरान सेक्टर-83 स्थित स्फायर मॉल के पास 50 से अधिक अस्थायी और स्थायी ढांचों को ध्वस्त किया गया। यह कार्रवाई निगम के संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार के निर्देश पर की गई। एसडीओ शशिकांत, विकास शर्मा, जेई जयबीर, देवेंद्र, मंदीप, धीरज और इंफोर्समेंट विंग के कर्मचारी इस टीम में शामिल थे। स्वयं अतिक्रमण हटाने का दिया था नोटिस अधिकारियों ने बताया कि वहां मौजूद दुकान और मंडी संचालकों को पहले ही अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उन्होंने स्वयं ऐसा नहीं किया। बुधवार को टीम खेड़की दौला थाना पुलिस की मदद से मौके पर पहुंची और शांतिपूर्वक कार्रवाई को अंजाम दिया। संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार ने कहा कि पूरे निगम क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क, ग्रीन बेल्ट और सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अस्थायी या स्थायी निर्माण कर सार्वजनिक स्थान पर कब्जा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Source link







