spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सरकारी मुआवजे से गोल्ड खरीदने वाले PWD इंजीनियर को सजा:मोहाली CBI कोर्ट का फैसला, 50 हजार जुर्माना भी ठोका, 2013 में दर्ज हुआ था केस




मोहाली की स्पेशल CBI कोर्ट ने सरकारी रकम के गबन के मामले में PWD (BR), मानसा के तत्कालीन एग्जीक्यूटिव इंजीनियर जोगिंदर सिंह को दोषी करार देते हुए 3 साल की कठोर कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उस पर 50 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं भरने पर उसे 30 दिन की अतिरिक्त कठोर कैद भुगतनी होगी। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी ने सरकारी रकम को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करने के बाद निजी खाते में पहुंचाया और उसका इस्तेमाल निजी खर्च तथा सोना खरीदने में किया। जोगिंदर सिंह के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा में FIR दर्ज हुई थी। मामले में उस पर IPC की धारा 409, 420 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई थी। हालांकि सुनवाई के बाद कोर्ट ने धारा 409 IPC में दोषी माना, जबकि धारा 420 IPC और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)(d) सहपठित 13(2) के आरोप से बरी कर दिया।
यह खबर अपडेट की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles