spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सिरसा शिवपुरी को लेकर बीजेपी नेता बोले-ये सब बकवास:सिंगला बोले-मैं कुछ कर रहा ये अभिमान, फुटेला थे इसके रक्षक, कांडा-सरावगी में छिड़ी सियासत




सिरसा में शिवपुरी को लेकर पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल और उनके बेटे बीजेपी नेता मनीष सिंगला का भी बयान आया है। प्रो. गणेशीलाल एवं मनीष सिंगला ने कहा, कोई ऐसा सोचता हो कि मैं सहयोग कर रहा हूं तो ये पूरी तरह बकवास है। अभियान है कि मैं कुछ कर रहा हूं। ये शिवपुरी सब सिरसा वालों की है, जबकि इसके असल रक्षक हंसराज फुटेज थे, जिन्होंने इसे सींचा है। पिछले कुछ दिनों से कांडा परिवार और सरावगी परिवार में जुबानी जंग छिड़ हुई है। इस बीच उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल का बयान आया है, जिसें उन्होंने शिवपुरी पर कहा, ये गलतफहमी होती है कि हमारा कोई योगदान रहता है। जो सब होता है ऊपर वाले की कृपा से होता है। आदमी की क्या हैसियत और औकात है कि वो करेगा। उन्होंने कहा, क्या लेकर आया था और क्या दे देगा किसी को। क्या वो पल्ले से लेकर आया था या मुट्‌ठी बंद कर लेकर जाएगा। ये पूरी बकवास है। ये अभिमान है कि मैं कुछ कर रहा हूं। ना मैं कभी था और न हूं, ना रहूंगा। जीरो मानकर जो चलता है, उसको लोग मोहब्बत करते हैं। लोगों की प्रेरणा से बदला शिवपुरी का रूप : मनीष सिंगला बीजेपी नेता मनीष सिंगला बोले, शिवपुरी मोक्ष का स्थान है, जहां पर एक दिन सबको आना है। ये शिवपुरी पूरे हरियाणा में ऐसी भूमि है, जो सब सिरसा वालों की है। इस भूमि के हंसराज फुटेज, जो पुराने रक्षक थे, जिन्होंने अपने जीवन से सींचा। उन लोगों की प्रेरणा से शिवपुरी का रूप बदला। इसमें सब का सहयोग है और नगर परिषद का भी। हमारे बाबू जी द्वारा भी 31 लाख का सहयोग शिवपुरी के लिए दिया गया थे। बाकी का पूरा सहयोग रहा है। यह था मामला गोबिंद कांडा और कपिल सरावगी में छिड़ी थी जुबांनी जंग भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने अग्रवाल समाज के बीच मंच से कांग्रेस नेता कपिल सरावगी और उसके परिवार का बहिष्कार करने का ऐलान करते हुए उनके शिवपुरी में घुसने से रोकने को कहा था। ये भी कहा कि शिवपुरी मैनेजमेंट सरावगी परिवार को अंतिम संस्कार के लिए शिवपुरी में जगह न दे। इसके जवाब में कांग्रेस नेता कपिल सरावगी ने पलटवार करते हुए वीडियो जारी कर बयान में कहा, मेरे बारे में गोबिंद कांडा ने एक बयान दिया था कि समाज से बहिष्कार करने का। मैं गोबिंद कांडा और अग्रवाल समाज से एक बात कहना चाहता हूं कि अगर गोबिंद कांडा के बारे में मैंने कुछ लिखा है तो वो समाज के बारे में नहीं है। समाज गोबिंद कांडा की कोई जागिर भी नहीं है कि वे समाज से निकाल देंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles