spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रतिया नगर पालिका पहुंची सीएम फ्लाइंग टीम:पांच करोड़ के घोटाले की जांच, पार्षदों-लोगों के बयान लिए, विकास कार्यों में अनियमितता के आरोप




फतेहाबाद जिले में रतिया नगर पालिका में कथित घोटालों की शिकायत के बाद सीएम फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका अधिकारियों के साथ मिलकर वार्ड नंबर 16, 17 और 12 में 5 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान पार्षदों और मोहल्ला वासियों के बयान भी दर्ज किए गए। वार्ड नंबर 16 के पार्षद गौरव शर्मा और स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका अधिकारियों के साथ-साथ ठेकेदारों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने शिकायत में कहा है कि विकास कार्यों में अनियमितताएं बरती गई हैं। नई सड़क के बजाय पहले से बनी गलियां तोड़ी शिकायतकर्ताओं के अनुसार, नगर पालिका अधिकारियों ने ठेकेदारों से मिलीभगत कर 5 करोड़ रुपए के विकास कार्यों में घोटाला किया। आरोप है कि सरकार के निर्देशों के विपरीत, कच्ची गलियों को पक्का करने के बजाय पहले से बनी हुई पक्की गलियों को उखाड़कर नई गलियां बनाई गईं, जिससे सरकारी राजस्व का दुरुपयोग हुआ। सीएम फ्लाइंग स्क्वायड टीम पिछले दो महीने से इस शिकायत की जांच कर रही है। बुधवार की जांच में अधिकारी जितेंद्र कुमार के साथ लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। टीम ने शिकायतकर्ता पार्षदों और मोहल्ला वासियों के बयान दर्ज किए। क्षेत्रवासी बोले- घटिया सामग्री इस्तेमाल की जांच टीम के साथ वार्ड नंबर 16 के पार्षद गौरव शर्मा, पार्षद विजय कुमार और मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन कुलवंत सैनी भी मौके पर उपस्थित रहे। जांच के दौरान पार्षद गौरव शर्मा और मोहल्लेवासियों ने बताया कि पहले बनी हुई गलियां अच्छी स्थिति में थीं, लेकिन पुरानी गलियों को उखाड़कर बनाई गई नई गलियों में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। जांच टीम इसके बाद अन्य वार्डों में रवाना हो गई।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles