![]()
लुधियाना के थाना डेहलों पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके रिश्तेदार के खिलाफ दुष्कर्म और धमकाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान कमलजीत सिंह उर्फ राजू निवासी कोट मंगल सिंह, लुधियाना के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 64(1) और 351(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी कमलजीत सिंह उर्फ राजू उनके परिवार में आता-जाता था। वह मीठी बातें करने वाला और चालाक किस्म का व्यक्ति है। महिला का आरोप है कि आरोपी की नजर उसके ससुराल परिवार की जमीन-जायदाद और पैसों पर थी। नवंबर 2024 में नई संपत्ति देखने के बहाने भेजा
पीड़िता के मुताबिक नवंबर 2024 में आरोपी ने साजिश के तहत उसके पति, ससुर और सास को नई जायदाद देखने के लिए टगोर नगर, लुधियाना भेज दिया। उस समय महिला घर में अकेली थी। कोल्ड ड्रिंक में नशीली चीज मिलाने का आरोप
महिला ने पुलिस को बताया कि उसके परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। इसी दौरान आरोपी बाहर से कोल्ड ड्रिंक लेकर आया। आरोप है कि उसने कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीली चीज मिलाकर महिला को पिला दी। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। मोबाइल में अश्लील वीडियो बनाने का आरोप
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने इस दौरान अपने मोबाइल फोन में उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। महिला के मुताबिक आरोपी ने बाद में भी उसके साथ कई बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। वीडियो वायरल करने और परिवार को बदनाम करने की धमकी
शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी उसकी वीडियो वायरल करने की धमकियां देता रहा। वह महिला और उसके परिवार को बदनाम करने, बर्बाद करने तथा जान से मारने की धमकियां भी देता था। लगातार धमकियों से परेशान होकर महिला ने पुलिस से शिकायत की। महिला के बयान के आधार पर थाना डेहलों पुलिस ने आरोपी कमलजीत सिंह उर्फ राजू के खिलाफ BNS की धारा 64(1) और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शिकायत में लगाए गए आरोपों से जुड़े तथ्यों एवं सबूतों को जुटाया जा रहा है।
Source link







