spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हरिद्वार से लौट रहे मां-बेटे को ट्रक ने रौंदा, मौत:सहारनपुर में डाक कांवड़ गाड़ी से हादसा, जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया




सहारनपुर में हरिद्वार से गंगाजल लेकर यमुनानगर लौट रहे एक परिवार के साथ मंगलवार को हादसा हो गया। नगला अहीर गांव के पास डाक कांवड़ियों के ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां और बेटा सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए देहरादून के जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम देहरादून में ही कराया गया। मामला थाना गागलहेड़ी क्षेत्र का है। हादसे का शिकार हुआ परिवार हरियाणा के यमुनानगर जिले के रादौर थाना क्षेत्र के गांव रादैरी का रहने वाला है। बताया गया कि रोहित कुमार अपनी पत्नी 35 वर्षीय संजना, बड़े बेटे पियूष और 14 वर्षीय बेटे चिराग के साथ शनिवार को दो बाइकों से हरिद्वार गंगाजल लेने गए थे। दो बाइकों से हरिद्वार गंगाजल लेने गए हरिद्वार से गंगाजल लेने के बाद परिवार मंगलवार सुबह अपने गांव रादैरी के लिए रवाना हुआ। वापसी के दौरान रोहित कुमार एक बाइक चला रहे थे और उनके साथ 14 वर्षीय बेटा चिराग बैठा था। दूसरी बाइक बड़े बेटे पियूष के पास थी। पियूष बाइक चला रहा था और उसकी मां संजना पीछे बैठी थीं। डाक कांवड़ियों के ट्रक ने मारी टक्कर बताया गया कि दोनों बाइक सवार उत्तराखंड की सीमा पार कर उत्तर प्रदेश में दाखिल हो चुके थे। इसी दौरान वे नगला अहीर गांव के पास पहुंचे। तभी डाक कांवड़ियों को लेकर जा रहे एक ट्रक ने पियूष की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चला रहे पियूष और पीछे बैठी उसकी मां संजना उछलकर काफी दूर जा गिरे। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने जौलीग्रांट अस्पताल पहुंचाया हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार दिलाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए देहरादून के जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों का उपचार शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर बनी रही। उपचार के दौरान मां संजना और बेटे पियूष की मौत हो गई। देहरादून में ही कराया गया पोस्टमार्टम मां-बेटे की मौत के बाद दोनों के शवों का पोस्टमार्टम देहरादून में ही कराया गया। हादसे की सूचना परिवार के अन्य सदस्यों और परिजनों को दी गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। सीओ सदर विकास प्रताप चौहान ने बताया कि नगला अहीर गांव के पास डाक कांवड़ियों के ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार मां और बेटा गंभीर रूप से घायल हुए थे। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए देहरादून के जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles