spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नूंह में 19 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:3 महीने पहले दिया बेटी को जन्म, परिजनों का जलाने- फंदे पर लटकाने का आरोप




नूंह जिले के कोल गांव में 19 वर्षीय विवाहिता फिजा तरजुमा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, फिजा की शादी करीब सवा साल पहले कोल गांव निवासी जमशेद के साथ हुई थी। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष उसे दहेज में कार देने के लिए लगातार परेशान कर रहा था। परिवार का कहना है कि उन्होंने अपनी हैसियत के मुताबिक दान-दहेज दिया था, लेकिन इसके बावजूद कथित तौर पर गाड़ी सहित अन्य सामान की मांग की जाती रही। दादा बोले- चेहरे पर जलने और चोट के निशान मृतका के दादा हाजी याकूब ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर जब परिजन ससुराल पहुंचे, तो फिजा का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों का दावा है कि उसके चेहरे पर जलने के निशान और शरीर पर चोट के निशान थे। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला को पहले पीटा गया, फिर जलाया गया और बाद में फंदे पर लटका दिया गया। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि महिला को इतनी बुरी तरह प्रताड़ित किया गया था कि उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी। तीन महीने पहले दिया था बेटी को जन्म जानकारी के मुताबिक, फिजा ने तीन महीने पहले ही एक बच्ची को जन्म दिया था। अब इस तीन महीने की मासूम बच्ची के सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया है। थाना सदर फिरोजपुर झिरका प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि मृतका के परिजनों की शिकायत पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतका का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड द्वारा कराया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles