![]()
गुरुग्राम पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसे द्वारका एक्सप्रेस-वे के बजघेड़ा क्षेत्र से अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया। आरोपी की पहचान सोनीपत के गांव गामड़ी निवासी निगम उर्फ देवा (27) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, बजघेड़ा थाना पुलिस ने युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। अवैध हथियार मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ बजघेड़ा थाने में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। हथियार उपलब्ध कराने वाले की तलाश में जुटी पुलिस प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी निगम उर्फ देवा ने पुलिस को बताया कि उसने यह अवैध हथियार अपने एक साथी से लिया था। पुलिस अब हथियार उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति की पहचान करने और उसकी भूमिका की जांच में जुटी है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ मारपीट, धमकी देने और शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में पहले से छह मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।
Source link







