spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

भिवानी में तालाब में डूबने से युवक की मौत:पैर फिसलने से गिरा, दो घंटे बाद निकाला शव, राजमिस्त्री का काम करता




भिवानी जिले के अलाउद्दीनपुर भुंगला गांव में मंगलवार को एक राजमिस्त्री की तालाब में डूबने से मौत हो गई। करीब 35 वर्षीय मृतक की पहचान गांव निवासी कृष्ण पुत्र बलवान के रूप में हुई है। कृष्ण का पैर गीली मिट्टी में फिसलने के कारण वह जोहड़ में जा गिरा था। जानकारी के अनुसार, कृष्ण मंगलवार को गांव में स्थित गोगाजी मंदिर, रुपाणी तालाब के पास गया था। इसी दौरान गीली मिट्टी होने के कारण उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर गया। घटना की सूचना तुरंत डायल-112 के माध्यम से पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही लोहारू थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण पुलिस टीम और एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने करीब दो घंटे तक कड़ी मशक्कत करते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण ने स्वयं इस अभियान में हिस्सा लेते हुए कृष्ण की तलाश की और उसे ढूंढ निकाला। अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित इसके बाद कृष्ण को एम्बुलेंस की मदद से लोहारू के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि कृष्ण महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर गांव में आयोजित मेले में गया हुआ था। वह अविवाहित था और राजमिस्त्री का काम करता था। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण ने बताया कि मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। मृतक के भाई सुमेर के बयान के आधार पर पुलिस को शिकायत दी गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles