spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ की CM सैनी से मुलाकात:सिविल-मिलिट्री समन्वय और अग्निवीरों के मुद्दे पर चर्चा; पूर्व सैनिकों के पुनर्वास पर मंथन




भारतीय सेना के 31वें थल सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ ने मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उनके आवास संत कबीर कुटीर में मुलाकात की। सेना प्रमुख का पद संभालने के बाद मुख्यमंत्री के साथ यह उनकी पहली मुलाकात थी। बैठक में सिविल-मिलिट्री समन्वय मजबूत करने, क्षेत्रीय सुरक्षा और पूर्व सैनिकों के कल्याण से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में पश्चिमी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह समेत सेना मुख्यालय और हरियाणा सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का समन्वय कर्नल जसदीप संधू, सलाहकार सिविल-मिलिट्री अफेयर्स एवं आईटी ने किया। अग्निवीरों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर बैठक में आंतरिक सुरक्षा, युवाओं का सशक्तिकरण और अग्निवीरों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने पर विशेष चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा का सशस्त्र बलों के साथ लंबे समय से मजबूत जुड़ाव रहा है। राज्य सरकार सेवारत सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के साथ युवाओं के लिए रोजगार और अन्य अवसर पैदा करने में सेना व राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। पूर्व सैनिकों के पुनर्वास और स्थायी बसाव पर चर्चा बैठक में पूर्व सैनिकों के कल्याण के साथ-साथ सेवानिवृत्ति के बाद उनके पुनर्वास और स्थायी बसाव के लिए नए अवसर तलाशने पर भी विचार हुआ। आवास परियोजनाओं और आत्मनिर्भरता की दिशा में चल रही पहलों को लेकर भी चर्चा की गई। सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए हरियाणा सरकार की ओर से दिए जा रहे सहयोग के लिए आभार जताया। आपदा के समय सेना-सरकार के बीच तालमेल पर मंथन प्राकृतिक आपदाओं के दौरान तैयारियों और प्रभावी प्रतिक्रिया को लेकर भी चर्चा हुई। आपदा की स्थिति में नुकसान को न्यूनतम करने के उपायों और प्रशासन-सेना के बीच बेहतर तालमेल पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा परिचालन तैयारियों से जुड़े विषय भी बैठक में शामिल रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles