spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Pathankot BJP Membership Drive | Ashwani Sharma Punjab Election 2027


पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी जमीनी स्तर पर तैयारी कर रही है। पार्टी कार्यक्रम आयो​जित कर परिवारों को पार्टी में शामिल करा रही है। शुक्रवार को कई परिवारों ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर पार्टी का दामन थामा। इन परिवारों को पार

.

इस अवसर पर भाजपा के पंजाब कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा ने नए शामिल हुए परिवारों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह सदस्यता केवल संख्या में वृद्धि नहीं है, बल्कि भाजपा की नीतियों और विचारधारा पर लोगों के बढ़ते भरोसे को दर्शाती है।

शर्मा ने आगे कहा कि पार्टी में हर कार्यकर्ता को पूरा मान-सम्मान दिया जाता है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि जो भी पार्टी की नीति और सिद्धांतों से जुड़ता है, उसे आगे बढ़ने के पूरे अवसर मिलते हैं।

लोगों पार्टी में शामिल कराते अश्विनी शर्मी

लोगों पार्टी में शामिल कराते अश्विनी शर्मी

आप और कांग्रेस पर साथा निशाना

अश्वनी शर्मा ने दावा किया कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो देश और राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ये दोनों दल केवल वादे करने तक सीमित रह गए हैं, और जमीनी स्तर पर लोगों को कोई बड़ा लाभ नहीं मिला है।

शर्मा ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी हैं, जिसके कारण अब लोग एक मजबूत विकल्प की तलाश कर रहे हैं। नए सदस्यों ने भाजपा की नीतियों पर विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के साथ मिलकर जनहित के कार्यों में योगदान देंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles