spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

तरनतारन पुलिस ने 12 आरोपियों को पकड़ा:24 ग्राम हेरोइन, 2 पिस्तौल और 37500 मिलीलीटर अवैध शराब बरामद




पंजाब पुलिस द्वारा नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तरनतारन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह अभियान पंजाब के डीजीपी गौरव यादव के निर्देश पर फिरोजपुर रेंज के डीआईजी स्नेहदीप शर्मा और तरनतारन के एसएसपी सुरेंद्र लांबा के मार्गदर्शन में चलाया गया। एसपी (डी) रिपुतापन सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत कुल 9 मामले दर्ज किए। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 24 ग्राम हेरोइन, दो अवैध पिस्तौल, 37,500 मिलीलीटर अवैध शराब और नशा तस्करी से जुड़े 1,250 रुपये नकद बरामद किए। पुलिस ने अलग अलग मामले में की कार्रवाई तरनतारन सिटी थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दिलप्रीत सिंह उर्फ काका को पिस्तौल सहित तथा अजय नामक आरोपी को 15 ग्राम हेरोइन और नकदी के साथ गिरफ्तार किया। वहीं अन्य मामलों में हरप्रीत सिंह उर्फ राजा, जतिंदर सिंह उर्फ मंगा, सुखचैन सिंह समेत कई आरोपियों को नशीले पदार्थों के सेवन और तस्करी से जुड़े आरोपों में पकड़ा गया। खालरा पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर एक पिस्तौल बरामद की, जबकि सरहाली थाना पुलिस ने एक आरोपी से 37,500 मिलीलीटर अवैध शराब जब्त की। हरिके थाना क्षेत्र में भी 6 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा और नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles