spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंजाब के तीन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट:चंडीगढ़ में छाए रहेंगे बादल, बारिश की संभावना भी; पारा सामान्य से 3.4°C नीचे




पंजाब के 3 जिलों होशियारपुर, नवांशहर और रोपड़ में भारी बारिश, आंधी और बिजली चमकने को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। चंडीगढ़ में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। राज्य के कई जिलों में हुई बारिश से अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे यह सामान्य तापमान से 3.4 डिग्री नीचे पहुंच गया है। इस दौरान बठिंडा में सर्वाधिक 34 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। नौ जिलों में दर्ज की गई बारिश 8 अगस्त को सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक लुधियाना में सबसे ज्यादा 6 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा संगरूर में 4 मिमी, पटियाला और फरीदकोट में 3-3 मिमी, अमृतसर में 0.8 मिमी, जबकि पठानकोट, फतेहगढ़ साहिब और फिरोजपुर में 1-1 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं पठानकोट AWS, थीन डैम और होशियारपुर में 0.5-0.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर ‘ट्रेस रेनफॉल’ यानी बेहद मामूली बारिश दर्ज हुई।

12 अगस्त तक बारिश की संभावना है मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार, मानसून ट्रफ (बारिश लाने वाली हवाओं की पट्टी) अपनी सामान्य स्थिति में बनी हुई है और उत्तर भारत से होकर गुजर रही है। इसके प्रभाव से पंजाब में अगले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 9 से 12 अगस्त और 14 अगस्त को भी कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। इसके साथ ही, एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है, जिसके चलते कुछ स्थानों पर भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles