spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फर्रुखनगर में एक्सीडेंट में घायल व्यक्ति की मौत:केएमपी एक्सप्रेस-वे पर पड़ा मिला था, पुलिस पहचान कराने में जुटी




गुरुग्राम जिले के फर्रुखनगर में केएमपी एक्सप्रेसवे पर 25 जुलाई को हुए सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। यह दुर्घटना पटौदी टोल के नीचे हुई थी। पुलिस के अनुसार, घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में गुरुग्राम के सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे आगे के उपचार के लिए रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने बताया कि 25 जुलाई 2026 को केएमपी रोड पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला था। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। राहगीरों की सूचना पर उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था। नहीं हो सकी मृतक की पहचान उपचार के दौरान घायल व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 50-55 वर्ष है। उसके शरीर पर सफेद रंग की बनियान/कपड़े तथा अन्य पहचान संबंधी वस्तुएं मिली हैं। पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए आमजन से सहयोग की अपील की है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles