spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पठानकोट में व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से हमला:राशन लेने जाते समय वारदात; मां-बेटों ने दातर से किए वार; शोर मचाने पर भागे




सुजानपुर क्षेत्र के गांव मैरा भदरौली में घर का राशन लेने जा रहे एक व्यक्ति पर पड़ोसियों द्वारा तेजधार हथियारों (दातर) से जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद लहूलुहान हालत में देव राज को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।पीड़ित के शरीर पर दातर से गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल के बयानों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर हमलावर महिला और उसके दो बेटों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जबकि तीनों आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। राशन लेकर लौट रहा था पीड़ित, महिला ने बेटों सहित किया हमला बयान में पीड़ित देव राज ने बताया कि रात करीब 9 बजे वह अपने घर का राशन खरीदने के लिए बाजार गया हुआ था। जब वह राशन लेकर वापस अपने घर लौट रहा था, तो रास्ते में उसकी पड़ोसी विशनो देवी ने उसे देखते ही जोर से ललकारा मारा। विशनो देवी ने अपने दोनों बेटों सोहन लाल और लकी स्टार उर्फ गोला को आवाज देकर बाहर बुला लिया और उकसाते हुए कहा कि इसे पकड़ लो, इसे बार-बार गाली निकालने का मज़ा चखा दो दातर से माथे, बाजू और टांगों पर किए ताबड़तोड़ वार महिला की आवाज सुनते ही दोनों बेटों ने अपने हाथों में पकड़े तेजधार हथियार (दातर) से देव राज पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि लकी स्टार उर्फ गोला ने सबसे पहले दातर से उसके माथे पर वार किया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद सोहन लाल ने दातर से देव राज की दोनों टांगों, बाएं पैर और बाईं जांघ पर कई वार किए। लकी स्टार उर्फ गोला ने दोबारा दातर से वार करते हुए देव राज की दाहिनी और बाईं बांह को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। शोर डालने पर भागे आरोपी, डॉक्टर ने बताईं 6 तेजधार चोटें जब पीड़ित देव राज ने जान बचाने के लिए शोर मचाया, तो आसपास के ग्रामीण और मोहल्ले वाले अपने घरों से बाहर निकल आए। लोगों को इकट्ठा होता देख तीनों आरोपी अपने-अपने तेजधार हथियारों समेत मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद लहूलुहान हालत में देव राज को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। एएसआई बोध राज ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित के बयान कलमबद्ध किए। डॉक्टर द्वारा तैयार की गई मेडिकल रिपोर्ट में पीड़ित के शरीर पर तेजधार हथियार से लगी कुल 6 चोटों की पुष्टि हुई है। मेडिकल राय के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles