spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

स्कूल में फंदे पर लटका मिला व्यक्ति का शव:यमुनानगर में सुबह स्टाफ ने देखा; सुसाइड की आशंका, पहचान नहीं




यमुनानगर के जगाधरी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल परिसर में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब स्कूल स्टाफ को एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बुढ़िया चौकी पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर जांच की, लेकिन मृतक के पास से ऐसा कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। पुलिस को रात को मिली थी सूचना बुढ़िया चौकी प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि सुबह स्कूल में एक व्यक्ति के फंदे से लटके होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और फोरेंसिक विशेषज्ञों की मौजूदगी में घटनास्थल की जांच कराई गई। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष प्रतीत हो रही है। सीसीटीवी में परिसर में घुमता दिखाई दिया प्रारंभिक जांच में स्कूल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में रात के समय उक्त व्यक्ति स्कूल परिसर में घूमता हुआ दिखाई दिया। आशंका है कि वह स्कूल की दीवार फांदकर अंदर आया था। पुलिस के अनुसार, फुटेज में उसकी गतिविधियां असामान्य दिखाई दे रही हैं, जिससे प्रथम दृष्टया वह मानसिक रूप से परेशान या अस्वस्थ प्रतीत होता है। शटरिंग के सहारे गमछे से लगाया फंदा स्कूल के पीछे निर्माण कार्य चल रहा है, जहां शटरिंग लगी हुई थी। पुलिस का मानना है कि व्यक्ति ने वहीं पर शटरिंग के सहारे गमछे से फंदा लगाकर आत्महत्या की। फिलहाल पुलिस आसपास के क्षेत्रों में उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। पहचान नहीं होने के कारण शव को पोस्टमार्टम हाउस की मॉर्च्युरी में 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखवाया गया है। मामले की जांच जारी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles