spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फर्रुखनगर में युवक की हत्या:पुरानी रंजिश में लाठी-डंडों और चाकू से हमला, 10 गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे 20-25 हमलावर




गुरुग्राम जिले में फर्रुखनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कारोल गांव में गुरुवार को आपसी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सागर पुत्र मुनीलाल के रूप में हुई है। घटना के बाद घायल अवस्था में परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए पटौदी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के साथ आए परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते करीब 8 से 10 वाहनों में सवार 20 से 25 लोग गांव में पहुंचे और सागर पर जानलेवा हमला कर दिया। उनका दावा है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों, चाकू तथा गोली का भी इस्तेमाल किया। हालांकि, गोली चलने की पुष्टि अभी आधिकारिक रूप से नहीं हुई है। युवक के सिर में गंभीर घाव जानकारी के अनुसार, मृतक के सिर पर गंभीर घाव पाए गए हैं। हालांकि ये घाव किस हथियार से लगे हैं, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। परिजनों का यह भी कहना है कि इससे पहले भी उनके परिवार पर हमला हो चुका है और उन्होंने पहले भी सुरक्षा की मांग की थी। उनका आरोप है कि पुरानी दुश्मनी के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू की घटना की सूचना मिलते ही फर्रुखनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल में भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। शव को फिलहाल पटौदी नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस की औपचारिक कार्रवाई पूरी होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरुग्राम भेजा जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्य तथा प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles