spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

संगरूर DC ऑफिस पर आदर्श स्कूल कर्मियों का पक्का मोर्चा:14 साल से कम वेतन पर कर रहे काम; करो या मरो' का नारा दिया




आदर्श स्कूल टीचिंग एंड नॉन-टीचिंग एसोसिएशन पंजाब के आह्वान पर आदर्श स्कूल गंडुआ और बलद खुर्द के कर्मचारियों ने संगरूर के डिप्टी कमिश्नर (DC) कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना और कलम छोड़ हड़ताल शुरू कर दी है। यह प्रदर्शन अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ‘करो या मरो’ के नारे के साथ किया जा रहा है। एसोसिएशन के नेताओं ने बताया कि आदर्श स्कूलों के कर्मचारी पिछले 14 वर्षों से लगातार सेवा दे रहे हैं। इसके बावजूद, उन्हें प्रतिमाह मात्र ₹10,300 का वेतन दिया जा रहा है। नेताओं ने कहा कि इतनी कम आय में परिवार का भरण-पोषण करना अत्यंत कठिन हो गया है। ये सभी कर्मचारी हजारों छात्रों के भविष्य को संवारने में पूरी लगन और ईमानदारी से अपना योगदान दे रहे हैं। एसोसिएशन के अनुसार, सरकार और संबंधित प्रबंधन को कई बार मांगपत्र सौंपे गए हैं और शांतिपूर्ण बैठकें भी की गई हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसी कारण कर्मचारियों को यह निर्णायक संघर्ष करने पर मजबूर होना पड़ा है। मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रदर्शन एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक वेतन वृद्धि, सेवा सुरक्षा और अन्य लंबित मांगों का संतोषजनक समाधान नहीं हो जाता। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि इस संघर्ष के दौरान कोई भी अप्रिय घटना होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और संबंधित प्रबंधन की होगी। प्रदर्शन में शामिल सभी कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से घोषणा की कि वे अपनी मांगें पूरी हुए बिना पीछे नहीं हटेंगे और ‘करो या मरो’ की भावना के साथ इस अनिश्चितकालीन धरने को जारी रखेंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles