spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरदासपुर के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:ई-मेल के जरिए भेजी गई, पुलिस ने चलाया सर्च आपरेशन, नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु




गुरदासपुर शहर के दो प्रतिष्ठित स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसएसपी आदित्य के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने दोनों स्कूलों में पहुंचकर व्यापक तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, तलाशी के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, इन स्कूलों को ईमेल के माध्यम से यह धमकी मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। एसएसपी आदित्य स्वयं पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्कूल परिसर की गहन जांच करवाई। पुलिस ने दोनों स्कूलों में चलाया सर्च ऑपरेशन सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। इस दौरान किसी भी प्रकार का विस्फोटक या संदिग्ध सामग्री नहीं मिली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धमकी भरे ईमेल की तकनीकी जांच की जा रही है और साइबर टीम भी मामले की पड़ताल में जुटी है। उल्लेखनीय है कि करीब छह महीने पहले भी शहर के कुछ नामी स्कूलों को इसी तरह की धमकियां मिली थीं, जिसके बाद लोगों में दहशत का माहौल बन गया था। एसएसपी आदित्य ने बताया कि पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है ताकि ईमेल भेजने वाले का पता लगाया जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles