![]()
फरीदाबाद के गांव सिकरौना स्थित एक प्राइवेट स्कूल में घुसकर महिला टीचर की चाकूओं से गोदकर हत्या करने के मामले में नया खुलासा हुआ है। आरोपी युवक अमित टीचर संध्या को 2 महीने से मारने की प्लानिंग कर रहा था। वारदात को अंजाम देने के लिए उसने पहले ही स्थानीय कारीगर से चाकू खरीदकर रखा था। वह संध्या के अकेले मिलने का इंतजार कर रहा था। अमित गांव में दूध बांटने का काम करता था और पूरा काम खत्म करने के बाद वारदात को अंजाम देने के इरादे से योजना बनाकर आया था। 2 महीने से वह संध्या की आने-जाने के समय पर पूरी नजर रखे हुए था। संध्या अपने पति के साथ स्कूल आती-जाती थी इसलिए अमित को मौका नही मिल रहा था। लेकिन 3 जुलाई की सुबह करीब साढ़े 9 बजे वह स्कूल पहुंचा और संध्या को स्कूल की गैलरी में ही चाकूओं से गोद दिया।संध्या को अस्पताल लेकर जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी अमित को वारदात के कुछ ही समय बाद गिरफ्तार कर लिया। एसीपी क्राइम अमन यादव का कहना है कि पुलिस हत्या की पूरी साजिश, चाकू खरीदने, रेकी करने और वारदात की तैयारी से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर 3 दिन के रिमांड पर लिया है। स्कूल में पढ़ाने के दौरान हुई थी मुलाकात पुलिस की जांच में सामने आया है कि मृतका संध्या (33) और आरोपी अमित (21) की मुलाकात करीब 2 साल पहले हुई थी। संध्या आरोपी के गांव कोट में एक प्राइवेट स्कूट में पढ़ाने का काम करती थी। स्कूल किराए की इमारत में चलाया जा रहा था और स्कूल अमित के किसी रिश्तेदार का था। जिसके चलते अमित का स्कूल में आना -जाना था। जांच में खुलासा संध्या आरोपी के साथ बाहर गई सूत्रों ने बताया कि पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि संध्या आरोपी के साथ कई दिनों के लिए बाहर चली गई थी। इसके बाद संध्या अपने पति विक्की और बच्चों के साथ रहने लगी थीं। पुलिस का कहना है कि इसके बाद भी अमित लगातार उन पर पति को छोड़कर उसके साथ रहने का दबाव बनाता रहा। इसको लेकर अमित ने संध्या के पति के साथ मारपीट भी की थी। मामले को लेकर दो बार पंचायत हुई थी जिसमें अमित ने माफी मांग ली थी । पुलिस ने इसमें कोई केस दर्ज नही किया था। डर के कार स्कूल बदला संध्या की हत्या जिस स्कूल में हुई इसके स्कूल संचालक तेज पाल ने बताया कि वह करीब 1 साल से उसके स्कूल में दूसरी क्लास के बच्चों को पढ़ा रही थी। पति विक्की ने बताया कि स्कूल बदलने के बाद भी अमित लगातार संध्या को परेशान कर रहा था। इसको लेकर उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दी थी लेकिन पंचायत में सरंपच के द्वारा राजीनामा करा दिया गया था। आरोपी को घर वालों ने बेदखल किया हुआ पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी एक आवारा युवक है। जिसको उसके परिवार के लोगों ने संपत्ति से बेदखल किया हुआ है। दूध का काम करके वह अपना खर्च चलाता है। आरोपी के तीन भाई है वह अपने भाईयों में सबसे छोटा है। पति को छोड़ने का बनाता था दबाव जांच में सामने आया है कि संध्या ने अमित से बात करना काफी समय पहले बंद कर दिया था। अमित संध्या से लगातार संपर्क करने की कोशिश कर रहा था। संध्या ने इसी के चलते फोन रखना बंद कर दिया था। आरोपी ने संध्या के पति को जान से मारने की धमकी भी दी थी। 10 साल पहले हुई लव मैरिज डबुआ कॉलोनी निवासी 33 साल की संध्या ने 10 साल पहले फिरोजपुरकलां के विक्की से प्रेम विवाह किया था। उनका नौ साल का बेटा और सात साल की बेटी है। पूरा परिवार गांव में रहता है। संध्या का पति विक्की एक निजी कंपनी में काम करता है। शव पर चाकू के निशान गिनने में लगे 30 मिनट पुलिस के अनुसार, अमित ने महज 32 सेकेंड में संध्या पर 34 बार चाकू से वार किए। इनमें से करीब 10 वार उसकी गर्दन और आसपास के हिस्से पर किए गए। डॉक्टरों के अनुसार संध्या के शरीर पर इतने अधिक घाव थे कि उन्हें गिनने में करीब आधा घंटा लग गया।
Source link







