spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

तरनतारन में अकाली नेता पर फायरिंग, चार समर्थक घायल:उबोके में गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक कार्यक्रम में संबोधन कर निकले तो हुआ हमला




तरनतारन के गांव उबोके स्थित गुरुद्वारा साहिब परिसर में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान अचानक चली गोलियों से इलाके में दहशत फैल गई। इस हिंसक घटना में शिरोमणि अकाली दल के नेता हरप्रीत सिंह खालसा के चार समर्थक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा दूसरे पक्ष के भी कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है, हालांकि उनकी ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। भाषण देकर निकलते ही हुआ हमला सरकारी अस्पताल में अकाली नेता हरप्रीत सिंह खालसा ने बताया कि गांव उबोके के निवासियों ने उन्हें इस धार्मिक समागम में आमंत्रित किया था। आरोप है कि जब वह अपनी पार्टी के पक्ष में संबोधन समाप्त कर समर्थकों के साथ गुरुद्वारा साहिब से बाहर निकल रहे थे, तभी जगदीप सिंह जग्गा और उनके समर्थकों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। खालसा के अनुसार, इस हमले में उनके चार समर्थक—हरजिंदर सिंह, नरपिंदर सिंह, गुरसाहब सिंह और गुरप्रीत सिंह गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने यह भी दावा किया कि संगत में शामिल कुछ अन्य लोगों को भी छर्रे या गोलियां लगी हैं। दूसरा पक्ष अब तक मौन घटना के संबंध में जगदीप सिंह जग्गा या उनकी पार्टी के किसी प्रतिनिधि से संपर्क नहीं हो सका है, जिससे उनका पक्ष सामने नहीं आ पाया है। दूसरे पक्ष के घायलों की सटीक संख्या और वे किस अस्पताल में उपचाराधीन हैं, इसकी भी फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। गुरुद्वारा साहिब के किवाड़ों पर लगे गोलियों के निशान घटना की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गुरुद्वारा साहिब के मुख्य दरवाजों पर गोलियों के स्पष्ट निशान पाए गए हैं। स्थानीय संगतों ने इस पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि यदि श्रद्धालु बीच में न आते, तो गोलियां सीधे श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश स्थान की ओर जा सकती थीं, जिससे कोई बड़ा अनर्थ हो सकता था। पुलिस कर रही मामले की जांच मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी रविशेर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम पूरी गंभीरता से मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मौके से मिले सबूतों और तथ्यों के आधार पर दोनों पक्षों की भूमिका जांचकर उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है और केस दर्ज किया जा रहा है। पवित्र धार्मिक स्थल परिसर में हुई इस गोलीबारी से पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है और लोग धार्मिक स्थलों की मर्यादा कायम रखने की मांग कर रहे हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles