![]()
पानीपत जिले में सीआईए थ्री टीम ने बापौली मंडी में युवक इरफान पर फायरिंग करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी सोमवार देर शाम सनौली यमुना पुल के पास से हुई। आरोपियों की पहचान बापौली निवासी मैनपाल उर्फ मैना, सन्नी, सचिन और दीपांशु उर्फ बुल्ला के रूप में हुई है। सीआईए थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पूछताछ में चारों आरोपियों ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपी मैनपाल ने पुलिस को बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया। मैनपाल के अनुसार, करीब चार महीने पहले उसकी इरफान से कहासुनी हुई थी, जिसमें इरफान ने उसे चाकू मारा था। समझौता होने के बाद भी रंजिश हालांकि बाद में समझौता हो गया था, लेकिन मैनपाल मन में रंजिश पाले हुए था। इसी रंजिश के चलते उसने 1 अगस्त को अपने तीनों साथी आरोपियों के साथ मिलकर बापौली मंडी में इरफान पर फायरिंग की। पुलिस ने सोमवार को चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ करेगी और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक तथा अवैध देसी पिस्तौल बरामद करने का प्रयास करेगी।
Source link







