spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जाखल में महिला से दिनदहाड़े सोने की बाली झपटी:रेलवे की दीवार फांदकर भागा बदमाश, पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज




फतेहाबाद जिले के जाखल कस्बे में मंगलवार शाम दिनदहाड़े एक महिला से सोने की बाली झपटने की घटना सामने आई है। शहर के अजीत पुरा मोहल्ला निवासी माया अपने घर के बाहर खड़ी थीं, तभी एक अज्ञात व्यक्ति उनके कान से सोने की वाली झपटकर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी रेलवे लाइन की ओर भागा और रेलवे की दीवार फांदकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जाखल थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मामले की जांच कर रही पुलिस पुलिस आरोपी की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने आम जनता और प्रत्यक्षदर्शियों से अपील की है कि यदि उन्हें संदिग्ध युवक के बारे में कोई भी जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने शहर में बढ़ती ऐसी आपराधिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है और बाजार तथा रिहायशी क्षेत्रों में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles