spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Mohali Crime News | Woman Forced Religious Conversion & Physical Torture


युवती ने आरोपी के साथ मार्च 2026 में शादी की थी। – फाइल फोटो

मोहाली में रहने वाली एक हिंदू युवती ने बिहार के एक मुस्लिम युवक पर शादी का झांसा देकर 5 वर्ष तक संबंध बनाने, शादी करने के बाद शारीरिक प्रताड़ना देने और जबरन धर्म परिवर्तन कराने के आरोप लगाए हैं।

.

युवती का आरोप है कि युवक नशे का आदी था। शादी के बाद वह उसके प्राइवेट पार्ट्स को सिगरेट से दागता था, जिसके निशान उसके अंगों पर अब तक मौजूद हैं। दोस्तों के सामने जलील करता, गालियां देता और मारपीट भी करता था।

इतना ही नहीं, युवती का आरोप है कि सुहागरात के अगले दिन ही उसने जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दी थी। जब आरोपी युवक उसे छोड़कर वापस बिहार भाग गया, तब उसने SSP ऑफिस में पुलिस को शिकायत दी है। वहीं, जीरकपुर की ASP का कहना है कि अभी तक शिकायक उनके पास तक नहीं पहुंची है।

युवती ने युवक पर ये आरोप लगाए

  • बिहार का रहने वाला है आरोपी: मौजूदा समय में मोहाली के ढकोली (जीरकपुर) क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने बताया- आरोपी युवक का नाम मीर अरफाक अली है। वह ढोलबज्जा (बिहार के अररिया जिले में फारबिसगंज ब्लॉक के अंतर्गत आने वाला एक ग्रामीण क्षेत्र) का रहने वाला है। उसके बाप का नाम आबिद हुसैन है।
  • 5 साल तक गलत काम किया: युवती ने बताया- अरफाक अली एक ठेकेदार था। वह कंट्रक्शन का काम करता था। मैं भी उसके पास मजदूरी करती थी। मेरी बहन को मैंने वहां काम पर लगाया था। इसके बाद उसने मेरे साथ बहुत गलत-गलत काम किया। 5 साल तक उसने मुझे डरा-धमकाकर रखा। वह कहता था कि तूने मेरे खिलाफ केस किया तो तेरी बहन की भी जिंदगी खराब दूंगा। साथ में तेरी भी खराब कर दूंगा।
  • शादी का झांसा देकर संबंध बनाए: युवती ने बताया- इसके साथ ही उसने कहा कि अगर तूने केस नहीं किया तो मैं तुझे अच्छे से रखूंगा। तुझसे शादी भी कर लूंगा। 5 साल तक वह मेरे साथ संबंध बनाता रहा। इसके बाद मैंने उसी शिकायत पुलिस में कर दी, क्योंकि वह मुझसे शादी नहीं कर रहा था। जब भी शादी की बात करती तो वह टाल देता था। यह मुझसे बर्दाश्त नहीं हुआ तो महिला थाने में मैंने शिकायत दे दी।
  • सुहागरात के अगले दिन धमकाया: पीड़िता का कहना है- हालांकि, पुलिस ने मेरी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टा उन्होंने हम दोनों के बीच राजीनामा करवाकर 15 मार्च को मेरी उसके साथ शादी करवा दी। पुलिस का कहना था कि या तो दोनों शादी कर लो, या फिर कुछ ले-देकर मामला निपटा लो। मैंने इसका विरोध किया। मैंने कहा कि मैं इस पर कार्रवाई चाहती हूं। इसने मेरी जिंदगी खराब कर दी। इस पर पुलिसवालों ने मुझे धमकी दी कि अगर तूने इस पर पर्चा करवाया तो उल्टा तेरे पर ही कार्रवाई होगी।
  • शादी की आड़ में धर्म परिवर्तन करवाया: युवती ने बताया- उस व्यक्ति ने मुझसे कहा कि मैंने तेरा धर्म परिवर्तन करवा दिया है। अब तू हिंदू नहीं रही, बल्कि मुस्लिम बन गई है। मैं बिहार की हिंदू राजपूत फैमिली की लड़की हूं, जबकि वह व्यक्ति बिहार का मुसलमान है। अब उसने मुझसे क्या-क्या कागज साइन करवा लिए, मुझे खुद भी नहीं पता, क्योंकि मैं ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं हूं।
  • मैंने शादी की रस्में समझकर कागज साइन किए: युवती बताती है- उसने शादी के टाइम पर कई तरह की विधियां करवाई थीं। उसका कहना था कि हमारे धर्म में शादी ऐसे ही होती हैं। उसने मुझसे शादी के टाइम कई पेपरों पर साइन करवाए। मैंने शादी की रस्मों का हिस्सा समझकर उन सभी पर साइन कर दिए। बाद में उसने बताया कि उसने धर्म परिवर्तन के कागजों पर साइन करवाए हैं। वह शादी के बाद भी मेरे पास की तरह के कागज लाता रहा था और साइन करने की कहता था।
  • मुझे नंगा कर पीटता था: पीड़िता ने कहा- अरफाक मुझे नंगा कर पीटता था, क्योंकि मैं उसके लाए कागजों पर साइन करने से इनकार कर देती थी। वह गांजा पीता था और कई तरह के नशे का आदी था। वह नशे में घर आता था और मारपीट शुरू कर देता था। उसने कई बार सिगरेट से मेरे शरीर को दागा। प्राइवेट पार्ट्स को सिगरेट से जलाता था।
युवती ने अपने शरीर पर जले के निशान दिखाए।

युवती ने अपने शरीर पर जले के निशान दिखाए।

  • दोस्तों के सामने जलील करता: पीड़िता का कहना है कि अरफाक अपने दोस्तों को भी रूम पर लेकर आता था, लेकिन उसके दोस्तों ने उसके साथ कभी कुछ नहीं किया। युवती ने कहा- अपने दोस्तों के सामने अरफाक मुझे जलील करता था, गालियां देता था और उनके जाने के बाद मुझे नंगा कर पीटता था।
युवती ने एक वीडियो दिखाई। उसने बताया कि इसमें आरोपी अरफाक अली नशे की हालत में जमीन पर पड़ा है।

युवती ने एक वीडियो दिखाई। उसने बताया कि इसमें आरोपी अरफाक अली नशे की हालत में जमीन पर पड़ा है।

दहेज की मांग और जान से मारने की धमकी का आरोप

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने आरोपी के चाचा और अन्य परिजनों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि शादी के बाद उस पर दहेज लाने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकियां दी गईं।

पीड़िता का आरोप है कि उसे यह कहकर घर छोड़ने के लिए कहा गया कि वह दूसरे धर्म से है और बिना दहेज के परिवार में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

घर छोड़कर बिहार भागने का आरोप

पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उसके साथ मारपीट करने के बाद जीरकपुर का किराए का मकान छोड़ दिया और अपने गृह राज्य बिहार चला गया। आरोप है कि उसने मकान मालिक से भी युवती को कमरा खाली कराने के लिए कहा। जब पीड़िता ने फोन पर संपर्क किया तो आरोपी ने साथ रखने से इनकार कर दिया। पीड़िता ने पति समेत उसके परिजन के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

बठिंडा में महिला का चिट्‌टा बेचने का VIDEO:तराजू पर नशा तोला, ₹100-500 के नोट गिनती नजर आई; खरीदार से बोली- पैसे कम हैं

बठिंडा में महिला का चिट्टा (हेरोइन) बेचते का वीडियो सामने आया है। वीडियो में महिला तराजू पर चिट्टा तोलती और 100-500 के नोट गिनती नजर आई रही है। इस दौरान उसने चिट्‌टा खरीदने आए शख्स से कहा कि पैसे कम हैं। वीडियो में महिला के साथ 5 से 6 शख्स दिख रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles